पटना की सविता मिश्रा बेंगलुरू में सम्मानित हुईं

0
478

बेंगलुरू। 17 जून 2018 अहिंदी भाषी कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु में ‘साहित्य परिवार’ की ओर से भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों के कवि, शायर और साहित्यकारों ने अपना योगदान दे कर गोष्ठी को सफल बनाया। मुख्य अतिथि थे श्री चिरंजीव सिंह IAS पूर्व राजदूत यूनेस्को, विशिष्ट अतिथि साहित्य मण्डल श्री नाथ द्धारा के महामंत्री श्री श्याम प्रकाश शर्मा।
हिंदी साहित्य के विभिन्न क्षेत्र में अनवरत काम करने वाले सात साहित्यकारों को ‘साहित्य कौस्तुभ सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। इसी गोष्ठी में साहित्य मण्डल उदयपुर और संस्थान संगम द्वारा   डॉ. श्री हरिकृष्ण सक्सेना ‘परेशान’ जी को ‘भाषा ऋषि सम्मान’ से सम्मानित किया गया। परेशान जी की दो पुस्तकें, श्रीमद्भागवत नव-चिंतन एवं  सागर मंथन का लोकार्पण भी हुआ।
अतिथि कवि और स्थानीय कवि के नाम इस प्रकार हैं- वरिष्ठ कवि श्री भागवत सिंह मयंक, अशोक अश्रुजी, प्रतीक प्रौढ़, लता चौहान, डॉ. विनय कुमार, डॉ.शालिनी चिंचोरे, डॉ.वीणा मेदिनी, सुमन मिश्रा, मुकेश कर्ण, नज़ीर नुसरत, शालिनी श्रीवास्तव, डॉ.प्रेम तन्मय, डॉ. आदित्य शुक्ला, मुश्ताक वाह, श्रीमती उर्मिला उर्मि, डॉ. उषा रानी, माया अशोक, शशि चौधरी, बरनाली बनर्जी, शांति मिश्रा, मुश्ताक अहमद, राजेंद्र मिश्र, सरला अवस्थी, राकेश चौधरी, सुधा तिवारी, अनूप गुप्ता, श्रीमती सरिता सक्सेना, आशिमा, सैयद मुराद आदि।
काव्य गोष्ठी ‘साहित्य परिवार’ द्वारा   ‘साहित्य कौस्तुभ सम्मान’ से सम्मानित साहित्यकार:-
1. डॉ. सविता मिश्रा
मागधी, पटना,
बिहार।
2. श्री श्याम प्रकाश
देवपुरा (नाथ द्धारा)
3. डॉ. मृणाल शर्मा,
4. प्रमिला शर्मा (कोटा),
5. श्रीमती रतिन्दर कौर
(बेंगलूरु)
6. श्रीमती सुनीता सैनी
(बेंगलूरु)
7. डॉ. श्री हरि वाणी
(कानपुर)।

- Advertisement -