नीतीश पर गरजे तेजस्वी, कहा- बिहार को कर रहे बर्बाद

0
264
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव

पटना। सोमवार को दिल्ली से लौटे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी ने कहा कि कुर्सी के चक्कर में बिहार को बर्बाद किया जा रहा है। बिहार में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। सुशासन का दावा महज दिखावा है। नीतीश कुमार ने सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को बर्बाद कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने बेगूसराय में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिहार में शराब माफियाओं की संख्या बढ़ी है। नीतीश कुमार शराबबंदी भी ठीक से लागू नही कर पाए। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश जी केवल समीक्षा करते रहते हैं। अपराधी लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। दारू का न सिर्फ धंधा बेरोक-टोक जारी है, बल्कि यह पुलिस और अफसरों की अवैध कमाई का जरिया बन गया है। गरीब लोग शराबबंदी कानून के शिकार होकर जेलों में सड़ रहे हैं। गरीब परिवार आबाद होने के बजाय तबाही के दौर से गुजर रहे हैं। घर का कमाऊ मुखिया जेल की हवा खा रहा है। किन गरीबों की बात करते हैं नीतीश जी।

- Advertisement -
- Advertisement -