नागपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड पहुंचे प्रवासी मजदूर

0
231
नागपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों का जत्था आज झारखंड पहुंचा। नागपुर से चली ट्रेन सुबह 9:40 बजे हटिया पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भेजा गया।
नागपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों का जत्था आज झारखंड पहुंचा। नागपुर से चली ट्रेन सुबह 9:40 बजे हटिया पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भेजा गया।

रांची। नागपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से प्रवासी मजदूरों का जत्था आज झारखंड पहुंचा। नागपुर से चली ट्रेन सुबह 9:40 बजे हटिया पहुंची। स्क्रीनिंग के बाद उन्हें भेजा गया। स्टेशन पहुंचने पर प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग की गयी। उन्हें 57 बसों से संबंधित जिलों के लिए रवाना किया गया। प्रवासी मजदूरों को नागपुर से लेकर चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन से झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रवासी मज़दूर अपने राज्य लौटे। प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जिले जाने के लिए बसों का इंतजाम किया गया था।

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से नागपुर से हटिया पहुंचे मजदूरों का बॉडी टेंपरेचर स्टेशन पर ही थर्मल स्कैनर से मापा गया। इन मजदूरों को  ट्रेन से उतरते वक्त जिला प्रशासन की ओर से नाश्ता और शीतल पेय पदार्थ उपलब्ध कराया गया। सभी मजदूर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए स्टेशन से बाहर निकले और अपने जिले को जाने वाली बसों में बैठे। बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। स्क्रीनिंग के बाद मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए संबंधित जिलों की बसों में बैठा कर उनके घर भेजा गया। जिला प्रशासन द्वारा वापस लौटे मजदूरों को अपने-अपने जिला भेजने के लिए कुल 57 बसों का इंतजाम किया गया था।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन अपने वादे पर खरा उतरे, आने लगे प्रवासी मजदूर

नागपुर से वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को अपने घर भेजने के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से अलग-अलग कुल 57 बसों की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा बलों एवं दण्डाधिकारी की देखरेख में श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लौटे लोगों को उनके गृह जिला भेजा गया। नागपुर से हटिया स्टेशन पहुंचे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अलग-अलग जिलों के कुल 1243 प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके जिलों के लिए भेजा गया। आज ट्रेन से बोकारो जिला के 56, चतरा के 17,  देवघर के 02, धनबाद के 07, दुमका के 19, गोड्डा के 27, खूंटी के 11, लातेहार के 89, लोहरदगा के 14, रामगढ़ के 19, गढ़वा के 218, गिरीडीह के 22, पलामू के 277, पाकुड़ के 20, रांची के 199, साहिबगंज के 13, हज़ारीबाग के 108, सिमडेगा के 03, सरायकेला के 14, कोडरमा के 11, जमशेदपुर के 12, गुमला के 25 और पश्चिमी सिंहभूम के 60 प्रवासी मजदूर हटिया स्टेशन पहुंचे थे।

यह भी पढ़ेंः वेल्लोर से हटिया पहुंची स्पेशल ट्रेन, 1200 से ज्यादा यात्री आये

- Advertisement -