तुला राशि वालों को आज नौकरी की योजना में सफलता मिलेगी

0
94
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से  5 फरवरी  2021  का दिन  तुला  राशि वाले व्यक्तियों का आज के दिन  नौकरी में  किए गई नई योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी होने की संभावना रहेगी। वहीं  धनु राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन दुर्घटना होने का डर रहेगा, अतः वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं और आर्थिक हानि का भी डर रहेगा। मानसिक तनाव से बचें।  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन ।

5 फरवरी 2021 का पंचांग 

सूर्यास्तः सायं 6:02  बजे तक, मासः माघ कृष्ण पक्ष अष्टमी सुबह 10:6 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: विशाखा सायं 6:27 बजे तक तत्पश्चात् अनुराधा, योग: वृद्धि रात्रि 7:19 बजे तक तत्पश्चात् ध्रुव, करण: कौलव, राशि: चन्द्रमा तुला राशि में सुबह 12 बजकर 46 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक राशि में, शुभ समयः दोपहर  12:38  बजे से  दोपहर  13:57  बजे तक, राहुकालः सुबह 11:14  बजे से  दोपहर 12:35 बजे तक

- Advertisement -

5 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेष:- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

वृष:- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मिथुन:- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

कर्क:- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

सिंहः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

वृश्चिक:- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

धनु:- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कुम्भ:- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

मीन:- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

जिन व्यक्तियों का जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, उन व्यक्तियों में साहस कूट-कूटकर भरा होता है। प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद वे अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होते हैं। और यही साहस उनकी सफलता के द्वार खोलता है। ऐसे संघर्ष की क्षमता कम ही लोगों में होती है। इनका जीवन परिवर्तनशील होता है। किशोरावस्था में ही इन्हें कड़े संघर्षों से गुजरना पड़ता है। यही संघर्ष इन्हें आदमी को समझने में मददगार साबित होता है। इनके सौम्य ग्रह बुध तथा शनि है। जिनके स्वामी असुर गुरू शुक्र देव जी हैं। इनकी वजह से जीवन में तमाम तरह की विचित्र घटनाएं जन्म लेती हैं। इनमें मित्रता निर्वाह की अपार क्षमता होती है। कई बार ऐसे लोग अपने दोस्तों के दोषों की उपेक्षा करते हैं। वही मित्र अन्तत: इनको नुकसान दे जाते हैं। आपकी उन्नति में पन्ना, हरे, श्वेत एवं गुलाबी रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं लाभकारी होती हैं। 1, 10, 19, 28 आपकी सहायक तिथियां हैं। 5, 14, 23 आपकी श्रेष्ठ तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 10 अप्रैल से 20 जून के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी वर्ष 10 अप्रैल से 20 जून के मध्य 5, 14, 23 तारीखों में हुआ हो, वे मित्र अच्छे पत्नी, प्रेमिका एवं सहायक होते हैं। वर्जित: बिजली के उपकरणों के व्यापार से सावधान रहें। रोमांस से सावधान रहें। नारी आसक्ति आपकी प्रतिष्ठा के लिए वर्जित है। अंक 6 और 9 वालों से सावधान रहें।

विशेष: आप में किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की तमाम क्षमताएं होती हैं। लेकिन आप यदि चिकित्सा, बैंक, लीजिंग कम्पनी, कागज, प्रकाशन पत्रकारिता के क्षेत्र में जाते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त करते हैं। फरवरी और मार्च में अनेक लाभ मिलेंगे, इस समय में नौकरी हेतु आवेदन अवश्य करें। अप्रैल, मई में आग और बिजली तथा आकस्मिक दुर्घटना से बचें, यात्र सावधानीपूर्वक करें। झगड़े इत्यादि से बचकर ही रहें तो अच्छा है। जून और जुलाई अत्यन्त लाभप्रद रहेंगे। खोई हुई प्रतिष्ठा एवं धन वापस आयेगा। समय का सदुपयोग करके सफलता हासिल कर सकते हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -