डिप्टी CM सुशील मोदी की मानें तो लालू कुतर्क का सहारा ले रहे

0
83
बिहार को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से अगले पांच साल में 7,824 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का।
बिहार को आपदा प्रबंधन के लिए केंद्र से अगले पांच साल में 7,824 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। यह कहना है पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का।

पटना। डिप्टी CM सुशील मोदी की मानें तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कुतर्क का सहारा ले रहे हैं। जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध लालू का ऐसा ही कदम है। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान का विरोध करने के लिए यदि लालू प्रसाद पैसे की बरबादी और भ्रष्टाचार का कुतर्क दे रहे हैं, तो वे बतायें कि अपने 15 साल के शासन में किसी भी सामाजिक मुद्दे पर कोई जागरूकता अभियान न चला कर उन्होंने कितने पैसे बचा लिये थे? राजद शासन में राज्य का बजट आकार कभी 34000 करोड़ से आगे क्यों नहीं बढ़ा?

मोदी ने लालू से पूछा है कि क्या सरकारी कोषागारों में  पैसे चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला करने के लिए बचा कर रखे गए थे? जिनका शासन लूट और घोटालों के कारण बिहार को शर्मसार करता रहा, वे एक नेक काम पर बेतुके आरोप लगा रहे हैं। उनका एक नेक काम पर सवाल उठाना और पैसे की बर्बादी का कुतर्क उन्हें ही मुंह चिढ़ाता है।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए 5.16 करोड़ बिहारवासियों ने 18034 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर दुनिया को प्रभावित और प्रेरित किया। संयुक्त राष्ट्र की समिति UNEP ने न केवल इसकी सराहना की, बल्कि इसमें सहयोग का आश्वासन दिया। जिस काम से बिहार का मान बढ़ा, उसे लालू प्रसाद पानी पी-पी कर कोसते रहे।

मोदी ने उन राजद विधायकों का आभार जताया है, जिन्होंने पार्टी लाइन से अलग हट कर इस नेक अभियान में शिरकत की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के जिन आधा दर्जन माननीय विधायकों ने जीवन और हरियाली का हाथ थाम कर एक राजनीतिक पाप से खुद को अलग रखा, उनका विशेष आभार। अच्छी बात है कि कुछ लोगों में दलगत दायरे से बाहर सोचने का साहस बचा है।

यह भी पढ़ेंः धारा- 370 और एनआरसी को वोट बैंक के नजरिये से देख रहा है विपक्ष- सुशील मोदी

- Advertisement -