झारखंड सरकार मृतक के परिवारों को देगी 4-4 लाख

0
80
CM हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य सरकार श्रमिकों के अधिकार से समझौता नहीं करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
CM हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य सरकार श्रमिकों के अधिकार से समझौता नहीं करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रांची। झारखंड सरकार मृतक के परिवारों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देगी। घायलों को 50 हजार रुपये मिलेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के औरैया घटना में दिवंगत हुए सभी 11 झारखंड के प्रवासी साथियों के परिवार को चार-चार लाख रुपये एवं प्रति घायल व्यक्ति को 50 हज़ार रुपये की सहायता तत्काल प्रदान की जाएगी। साथ ही घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था भी जिला प्रशासन करेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट

यह स्थिति अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के ओरैया में सड़क हादसे में मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर को एक ट्रक के जरिये झारखंड भेजने के कृत्य को अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कहा है। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो और झारखंड पुलिस को निदेश दिया है कि झारखंड की सीमा में प्रवेश करते ही ट्रक से आ रहे घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें। साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुँचाने का प्रबंध कर सूचित करें।

- Advertisement -

हम गरिमापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि झारखंड के घायल एवं मृत प्रवासी श्रमिकों के लिए झारखंड की सीमा तक परिवहन की बेहतर व्यवस्था करें। झारखंड की सीमा पर राज्य सरकार उनके लिए गरिमापूर्ण व्यवस्था करेगी।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के निवासी हों या दूसरे राज्य के, कोई भी पैदल न जाये

मुख्यमंत्री को तस्वीरें और वीडियो साझा कर बताया गया कि ओरैया हादसा में मरने वाले झारखंड के प्रवासियों के शवों को एक ट्रक पर बोकारो के चास स्थित घर भेजा जा रहा है। साथ में बचे लोगों का कहना है कि बर्फ की सिल्लियां पिघलने के बाद शव की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

दीदी किचन पूरे राज्य में 31 मई तक संचालित होगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे राज्य में 7 हज़ार से अधिक संचालित दीदी किचन ने अब तक जरूरतमंदों को 2 करोड़ से अधिक पौष्टिक भोजन की थालियाँ परोस कर भूख से हमारी जंग को जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। इसलिए राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दीदी किचन अब पूरे राज्य में 31 मई तक सुचारू रूप से जनता की सेवा करेगी।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के रंग-ढंग से और भी परेशानियां कर रहीं इंतजार

- Advertisement -