झारखंड के निवासी हों या दूसरे राज्य के, कोई भी पैदल न जाये

0
568
CM हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य सरकार श्रमिकों के अधिकार से समझौता नहीं करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
CM हेमंत सोरेन का संकल्प है कि राज्य सरकार श्रमिकों के अधिकार से समझौता नहीं करेगी। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रांची। झारखंड के निवासी हों या दूसरे राज्य के, कोई भी पैदल अपने गंतव्य तक न जाये। उनके जाने की व्यवस्था करें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिला अधिकारी एवं झारखंड पुलिस यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखण्ड का हो या दूसरे राज्य का, झारखण्ड में पैदल अपने गंतव्य को न जाये। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बना, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं। अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से सम्पर्क कर सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें। झारखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्तव्य है।

आदेश के अनुपालन को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश के बाद पुलिस महानिदेशक एमवी राव ने सभी पुलिस अधीक्षक/ वरीय पुलिस अधीक्षक को अपने उपायुक्तों से समन्वय स्थापित कर  निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराने हेतु निदेश दिया है।

- Advertisement -

यूपी में हुई श्रमिकों की मौत पर हेमंत ने शोक जताया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के औरैया में सड़क हादसे में श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खबर अत्यंत मर्माहत करने वाली है। हम सभी राज्यों को अपने राज्यों में पैदल चलने को मजबूर लोगों की मदद हेतु जानकारी एकत्र कर संबंधित राज्य को अग्रेतर कार्यवाई हेतु साझा करनी होगी। श्रमिक देश के मुख्य स्तंभ हैं तथा इनकी सेवा और सुरक्षा हम सभी का प्रथम कर्तव्य।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वादा- प्रवासियों को हर हाल में लाएंगे

बिहार के राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भी शोक जताया

बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार
बिहार के गवर्नर फागू चौहान
बिहार के गवर्नर फागू चौहान

यूपी में 24 श्रमिकों की मौत पर बिहार के राज्यपाल, मुख्मंत्री और झारखंड के मुख्यमंत्री ने गहरा शोक जताया है। राज्यपाल फागू चैहान ने उत्तर प्रदेश के औरैया की सड़क-दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर अपनी गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उक्त सड़क दुर्घटना को अत्यन्त दुखदायी बताते हुए मृतकों के शोक-संतप्त पारिवारिक सदस्यों को धैर्य-धारण की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है एवं दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ेंः रेल मंत्रालय को सही जानकारी नहीं, झारखंड ने 110 ट्रेनों की NOC दी

- Advertisement -