झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू

0
103
झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।
झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।

दिल्ली। झारखंड समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है। झारखंड में दो सीटों के लिए चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। तीन उम्मीदवार मैदान मैदान में हैं। भाजपा से दीपक प्रकाश, झारखंड मुक्ति मोर्चा से शिबू सोरेन और संख्या बल न होने के बावजूद कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। गुजरात में 4, आंध्र प्रदेश में 4, कर्नाटक में 4, राजस्थान में 3, मध्य प्रदेश में 3, झारखंड में 2 और अरुणाचल में एक सीट के लिए चुनाव हो रहे हैं।

10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और गुजरात में कांग्रेस का खेल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की है। मणिपुर में कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। कांग्रेस यह मान चुकी है कि मध्य प्रदेश और गुजरात में उसे 1-1 सीट से ही संतोष करना पड़ेगा।

- Advertisement -

कोरोना का कहर जारी

बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह, पूर्व सांसद पुतुल सिंह और दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री केपी अंबालागन के कोरोना संक्रमित होने की सूचना आ रही है। अंबालगन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली में बीजेपी नेता हरबंश लाल गुप्ता की कोरोना से मौत की खबर है। महाराजा अग्रसेन अस्पताल में वे भर्ती थे।

यह भी पढ़ेंः लालू यादव बिहार की राजनीति में आज भी अपरिहार्य क्यों हैं?

भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के सर्वाधिक 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 मौतें हुई हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,80,532 है, जिनमें 1,63,248 सक्रिय मामले, 2,04,711 ठीक/ डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले, 12,573 मौतें शामिल हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की नियमित बुलेटिन में यह बताया गया है।

जम्मू कश्मीर में 7 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पंपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गये हैं। उधर सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दक्षिणी कश्मीर में दो मुठभेड़ों में 5 आतंकियों को सुरक्षा बल के जवानों ने ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ेंः चीनी वस्तुओं के खिलाफ 14 देशों के 140 शहरों में आंदोलन

- Advertisement -