झारखंड में कोरोना पॉजिटिव अब 33, रांची के हिंदपीढ़ी में मिला एक और

0
71
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।

रांची। झारखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 33 हो गयी है। रांची के हिंदपीढ़ी में कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की पहचान हुई है। कोरोना पॉजिटिव का नया मरीज भी तबलीगी जमात से जुड़ा बताया जाता है। उसे रांची के खेलगांव स्थित क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया है। पहली जांच में उसकी रिपोर्ट नेगेविट आयी थी, लेकिन दूसरी जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित व्यक्ति वेस्ट इंडीज के त्रिनिदाद एंड टोबैगो का रहने वाला बताया जाता है। उसकी उम्र 33 साल है। यह उन्हीं 17 विदेशियों में शामिल हैं, जिन्हें हिंदपीढ़ी इलाके के एक मस्जिद से ले जाकर खेलगांव में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इन्हीं लोगों में से एक मलेशियाई महिला है, जो झारखंड में कोरोना की पहली मरीज है।

देश भर में 1992 कोरोना संक्रमित मरीज हुए ठीक

उधर अब तक देश में कोरोना संक्रमित 1992 लोग ठीक हो चुके हैं। कल से 991 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कुल मामलों की संख्या 14378 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 43 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई हैं। मरने वालों की अब तक कुल संख्या 480 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित ब्रीफिंग में दी।

- Advertisement -

हेमंत ने लोगों से सौहार्द बनाये रखने की अपील की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाये रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी हमें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों, झूठी-भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से सचेत रहते हुए एक दूसरे का साथ देना है। आपस में दूरी बनाएं, लेकिन दिलों को जोड़े रखें। इसके लिए मैं सदैव हर एक झारखण्ड वासी का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट तब किया, जब वीडियो साझा कर उन्हें जानकारी दी गई कि रांची की आजाद बस्ती में जांच का नमूना संग्रह करने गए स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों का स्वागत बस्ती के लोगों ने किया। जांच के क्रम में सभी ने ताली बजाई और हर संभव सहयोग करने का भरोसा स्वास्थ्य कर्मियों को दिया।

वेल्लोर में फंसे लोगों की मदद करने का आग्रह किया

मुख्यमंत्री को बताया गया कि धनबाद समेत अन्य जगहों से कई लोग सीएमसी वेल्लोर इलाज कराने गए थे। लॉक डाउन की वजह से वे वहीं फंस गए हैं। अब वे लोग  लॉज का किराया देने में असमर्थ हैं। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वेल्लोर में फंसे लोगों की मदद करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से भी झारखण्ड के श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक तेलंगाना सरकार द्वारा दिए गए मदद का मैं आभारी हूं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि रांची स्थित सिल्ली प्रखंड के करीब 110 श्रमिक हैदराबाद में लॉक डाउन की वजह से फंसे हैं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि रांची स्थित सिल्ली प्रखंड के करीब 110 श्रमिक हैदराबाद में लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं। लॉक डाउन के बाद से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली है। अब उनके पैसे व खाद्यान्न भी समाप्त हो रहें हैं।

यह भी पढ़ेंः कर्नाटक में फंसे झारखंड के 281 आदिवासियों में जगी उम्मीद

- Advertisement -