झारखंड में कोराना मरीज हुए 67, बिहार में संख्या हुई 228

0
188
झारखंड-बिहार में कोरोना पाजिटिव मरीजों का सिलसिला जारी है। बिहार में शनिवार को 5 नये मरीज मिले, जबकि झारखंड में 4 पाये गये। झारखंड में पाये गये मरीजों में चारों रांची के हैं।
झारखंड-बिहार में कोरोना पाजिटिव मरीजों का सिलसिला जारी है। बिहार में शनिवार को 5 नये मरीज मिले, जबकि झारखंड में 4 पाये गये। झारखंड में पाये गये मरीजों में चारों रांची के हैं।

रांची/ पटना। झारखंड-बिहार में कोरोना पाजिटिव मरीजों का सिलसिला जारी है। बिहार में शनिवार को 5 नये मरीज मिले, जबकि झारखंड में 7 पाये गये। झारखंड में पाये गये मरीजों में चार रांची के हैं। इनमें एक कांटाटोली का बताया जाता है, जबकि 3 मरीज कोरोना हब बने हिंदपीढ़ी में मिले हैं। पालमू में 3 मरीज पाये गये हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना पाजिटिव की संख्या 67 हो गयी है। बिहार में रोहतास से 2, आरा से 1, सारण से 1 और अरवल से 1 मरीजों के मिलने की सूचना है। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संख्या बिहार में 228 तक पहुंच गयी है।

जांच की गति तेज होने के साथ बिहार-झारखंड में पाजिटिव मरीजों का मिलना जारी है। इस बीच दुकानें खोलने की अनुमति मिलने के बाद इस संक्रमण के और तेजी से फैलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। केंद्र सरकार ने माल की दुकानों को छोड़ बाजार और गली-मुहल्लों की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी है। हालांकि ग्राहकों और दुकानदारों के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश जारी किये गये हैं, लेकिन इसका पालन सख्ती से हो पायेगा, इसमें संदेह है।

- Advertisement -

बिहार-झारखंड में देखें तो बिहार में पहला मरीज मुंगेर में मिला था, जबकि झारखंड में पहला मरीज रांची में पाया गया था। रांची में एक खास इलाके में हिंदपीढ़ी में पहला पाजिटिव मरीज मलेशिया से आयी एक युवती मिली थी। इसके बाद उस इलाके से मरीजों के मिलने का क्रम आज भी जारी है। रांची में अब तक कोरोना पाजिटिव मरीजों की तादाद 42 हो गयी है। बाकी मरीज बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, सिमडेगा, देवघर और गढ़वा के हैं। रांची के बाद सर्वाधिक मरीजों वाला जिला बोकारो बन गया है। स बीच सूचना यह भी आ रही है कि धनबाद के जिन मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव आई थी, वह आज नेगेटिव हो गयी है।

सैलून, शराब की दुकानें नहीं खुलेंगे

गृह मंत्रालय ने दुकानें खोलने के आदेश को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। कहा गया है “ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें खोलने की अनुमति है। शहरी क्षेत्रों में सभी एकल दुकानें, पड़ोस की दुकानें, आवासीय परिसरों में दुकानें खोलने की अनुमति है। लेकिन हेयर कटिंग सैलून, रेस्टूरेंट, शराब की दुकानें और शापिंग माल की दुकानें नहीं खुलेंगी। हेयर कटिंग सैलून व और रेस्टूरेंट सेवा क्षेत्र में आते हैं, इसलिए उन्हें अभी बंद ही रखा गया है। कंटेनमेंट जोन में अभी दुकानें बंद ही रहेंगी।

रांची जिले में पुरानी व्यवस्था ही लागू

कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम को लेकर देश के कई हिस्सों के साथ रांची जिले में भी लॉक डाउन जारी है। वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन की ओर से कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका जिले में सख्ती से अनुपालन कराया जा रहा है।  कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह से सील कर दिया गया है और इस क्षेत्र के लोगों तक हर सुविधा पहुंचती रहे, उन्हें परेशानी ना हो, इसके लिए भी जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई है।

फिलहाल व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं

कोविड-19 के संक्रमण और रोकथाम के लिए रांची जिला प्रशासन द्वारा जो व्यवस्था की गई है, फिलहाल उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक जारी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से  लॉक डाउन के दौरान दुकानों को खोलने की छूट को लेकर गाइड लाइन जारी किया गया है।0 रांची जिला प्रशासन की ओर से बहुत जल्द दिशा निर्देश जारी किया जाएगा। फिलहाल पुरानी व्यवस्था ही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में मजदूरों के कल्याण के लिए 13 योजनाएं कार्यान्वितः मोदी

- Advertisement -