झारखंड के लिए गुड न्यूज- कोरोना पॉजिटिव 4 लोग स्वस्थ हुए

0
184
झारखंड के लिए गुड न्यूज है। कोरोना पॉजिटिव 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये। चारों मरीज बोकारो जिले के हैं। घर जाकर अभी वे क्वारंटाइन में रहेंगे।
झारखंड के लिए गुड न्यूज है। कोरोना पॉजिटिव 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये। चारों मरीज बोकारो जिले के हैं। घर जाकर अभी वे क्वारंटाइन में रहेंगे।

बोकारो। झारखंड के लिए गुड न्यूज है। कोरोना पॉजिटिव 4 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये। चारों मरीज बोकारो जिले के हैं। घर जाकर अभी वे क्वारंटाइन में रहेंगे। बोकारो जेनरल हॉस्पिटल से कोरोना पॉजिटिव चार व्यक्तियों को पूरी तरह से स्वस्थ करके उनके घर भेजा गया। चारों ही तेलो के निवासी हैं। वर्तमान में अब तक और कोई नया मामला प्रकाश में नहीं आया है। चारों मरीजों को उनके स्वस्थ होने पर उपायुक्त मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास, शशि प्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी, BGH के डॉक्टर, मीडिया द्वारा तालियां बजाकर उनकी हौसला अफजाई की गयी। इससे उम्मीद जगी है कि कोरोना से जंग में हम अब कामयाब हो रहे हैं।

कोरोना को हराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

उपायुक्त ने कहा कि छोड़े जा रहे चारों स्वस्थ व्यक्तियों को घर पर ही क्वारंटाइन में रहना होगा। कुछ प्रोटोकॉल हैं, जिसका पालन करना होगा। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में अभी वे रहेंगे। इससे उम्मीद जगी है कि झारखंड कामयाबी की ओर अग्रसर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घर पर भी सतर्कता जरूरी है। घर में रहें, सामाजिक दूरी का पालन करें। पवित्र रमजान त्योहार के शुरुआती दिन स्वस्थ व्यक्तियों को छोड़ा जाना खुशी के संकेत हैं।

- Advertisement -

उपायुक्त ने BGH के निदेशक एके सिंह तथा मरीजों के इलाज कर रहे डॉक्टर गौतम का भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा डॉ. गौतम एवं उनकी टीम को सुपर हीरो की संज्ञा दी। टीम भावना से कार्य कर बेहतर रिजल्ट देने के लिए उन्होंने पूरे BGH परिवार को बधाई दी है तथा उम्मीद भी जताई है कि शेष मरीजों को भी जल्द ही स्वस्थ करके छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ेंः लाक डाउन में दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के लोगों के लिए ऐप

कोरोना पर विजयी हासिल करने के बाद अपने घर विदा होने से पूर्व एक व्यक्ति ने कहा कि सभी अधिकारी, डॉक्टरों की पूरी टीम ने हम लोगों को बहुत समर्थन दिया। सभी छोटी- छोटी जरूरतों को पूरा किया। बेहतर ध्यान रखा, जिसके लिए मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद प्रकट करता हूँ। मरीज ने डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा किये जा रहे बेहतर कार्य पर भरोसा जताया और विश्वास जताया कि शेष लोग भी जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विकसित देशों से आगे है भारत: बीजेपी 

उपायुक्त ने कहा कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन कर कोरोना से बचा जा सकता है। सामाजिक दूरी बनाए रखना इससे बचने का बढ़िया उपाय है। उपायुक्त ने आमजनों से अपील की है कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन करें। अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें। सामाजिक दूरी का पालन करें। हम लोग कोरोना पर विजय पाने के काफी करीब हैं। जरूरी कार्य हो, तभी घर से निकलें। बेवजह घूमने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मैरेज एनिवर्सरी भूल डाक्टर दंपति कर रहे कोरोना संक्रमितों का इलाज

- Advertisement -