छेड़खानी करने पहुंचे थे 2 युवक, एक की पिटाई से मौत, दूसरा जख्मी

0
177
सामूहिक पिटाई से बेगूसराय में मारा गया युवक अमन कुमार
सामूहिक पिटाई से बेगूसराय में मारा गया युवक अमन कुमार

सामूहिक पिटाई से अधमरा हो अस्पताल में इलाज करा रहा दूसरा युवक

बेगूसराय। छेड़खानी करने पहुंचे थे 2 युवक, एक की पिटाई से मौत। दूसरा सामूहिक पिटाई से अधमरा हो अस्पताल में करा रहा इलाज। घटना बेगूसराय में बीती रात की है। अगर मानें तो बेगूसराय में साल भर के भीतर यह एक और मॉब लिंचिंग की घटना है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा गांव में गुरुवार की रात लगभग 9 बजे हुई।

बताया जाता है कि छेड़खानी करने की नीयत से पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेर कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इससे घटनास्थल पर एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः ग्राउंड रिपोर्टः पूर्वी यूपी में गैर सवर्ण जातियां गठबंधन के साथ

इन दोनों की शिनाख्त हो चुकी है। मारे गये युवक का नाम अमन है, जबकि घायल होकर इलाज करा रहे युवक का नाम संदीप कुमार सिन्हा बताया जाता है। मृत युवक  पन्हांस गांव निवासी शिवशंकर पांडेय का पुत्र अमन कुमार (26 वर्ष) है। दूसरा गंभीर रूप से घायल युवक का नाम संदीप कुमार सिन्हा उर्फ धोलू (उम्र 22 वर्ष) बताया जाता है।

यह भी पढ़ेंः सावधान! बिहार में भी ‘वर्ड वॉर’ : नरभक्षी, जल्लाद जैसे शब्द गूंज रहे

यह भी पढ़ेंः महामिलावटी, अपशब्द और गालियां यानी मोदी का चुनाव प्रचार!

इसकी पुष्टि मुफस्सिल थाना अध्यक्ष ने की। उन्होंने बताया कि भर्रा गांव के ग्रामीणों के अनुसार दोनों युवक हथियार से लैस होकर एक बाइक से बीती रात 9 बजे के करीब भर्रा गांव में छेड़खानी करने की  नीयत से पहुंचे थे। सड़क पर बैठे कुछ ग्रामीणों के साथ रास्ते पर साइड देने की  मांग को लेकर दोनों की तीखी नोकझोंक हुई।

यह भी पढ़ेंः भाजपा बहुमत से दूर रहेगी, कौन कह रहा यह बात, आइए जानते हैं

इनमें से एक युवक ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन कर गांव के सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और दोनों को घेर लिया। इसके बाद उनकी जम कर धुनाई कर दी। पिटाई से घटनास्थल पर ही अमन कुमार नामक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक संदीप उर्फ धोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृत युवक अमन कुमार के शव को अपने कब्जे में ले लिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को उठा कर पुलिस ने बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।

यह भी पढ़ेंः शक्ति चाहे किसी भी रूप में हो विवेकहीन होती हैः रवींद्रनाथ ठाकुर

थानाध्यक्ष राज बिन्दु प्रसाद ने मृत अमन के शव को पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को शुक्रवार को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष राज बिन्दु प्रसाद ने बताया कि जो अपराधी गंभीर रूप से घायल है, उसके फर्द बयान के आदार पर इस घटना में संलिप्त सात लोगों की गिरफ्तारी की गई है। सभी को जेल भेजा जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि अमन और संदीप कुमार दोनों ही अपराधी प्रवृत्ति के हैं। मृतक अपराधी अमन कुमार के ऊपर तेघड़ा थाना में 77 / 15 डकैती का केस दर्ज है। इसके अलावा घायल संदीप कुमार भी हाल में हुई मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लूट की घटना में नामजद अभियुक्त हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। जो बाइक इन दोनों ने बीती रात इस घटना में इस्तेमाल किया था, वह भी लूट की बाइक है। दो दिन पहले ही बलिया थाना क्षेत्र के पास एनएच- 31 पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव के मामू-भगना की बाइक छीनी गयी थी।

यह भी पढ़ेंः उधार की बौद्धिकता से भारतीय कम्युनिस्टों का बुरा हाल

- Advertisement -