‘चिप्‍स खिया के लिप्‍स पे चुम्‍मा’ गीत आज खूब गूंज रहा है

0
723
सुपर स्टार कल्लू की फिल्म का एक दृश्य
सुपर स्टार कल्लू की फिल्म का एक दृश्य

‘चिप्‍स खिया के लिप्‍स पे चुम्‍मा’ गीत आज खूब गूंज रहा है। भोजपुरी के चॉकलेटी सुपर स्‍टार अरविंद अकेला कल्‍लू ने इन दिनों धूम मचा दी है। यह वायरल हो रहा है। अपने इस गाने से उन्होंने लड़कियों के बीच चिप्‍स की डि़मांड बढ़ा दी है। इस गाने के बोल हैं- ‘चिप्‍स खिया के लिप्‍स पे चुम्‍मा’। आप सोच रहे होंगे कि कहीं ये गाना किसी चिप्‍स कंपनी का एड तो नहीं। हम आपको बता देते हैं कि गाना ‘चिप्‍स खिया के लिप्‍स पे चुम्‍मा’ उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्‍म ‘दिलवर’ से है, जिसमें कल्‍लू भोजपुरी की खूबसूरत अभिनेत्री ऋतु सिंह के साथ नजर आये हैं। यह गाना यू-ट्यूब पर तो वायरल है ही। अब यह टिक – टॉक पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें लड़कियां चिप्‍स के साथ इस गाने पर अपने – अपने अंदाज में वीडियो बना रही हैं।

यह भी पढ़ेंः ट्रेन के सामने 4 बच्चों के साथ महिला ने लगा दी छलांग

- Advertisement -

दरअसल, इस गाने का पहला टिक-टॉक वीडियो भी अरविंद अकेला कल्‍लू ने ही बनाया था, लेकिन उसके बाद यह कंसेप्‍ट लड़कियों के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि कई लड़कियां चिप्‍स के साथ खुद की वीडियो बना कर कल्‍लू को टैग कर रही हैं। वैसे हम बात अगर यू-ट्यूब की करें तो कल्‍लू के इस गाने को नव भोजपुरी ने अपने चैनल पर रिलीज किया था, जिसे अब तक 875,545 व्‍यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस गाने को बक्सर के अखिलेश कश्यप ने लिखा है, जो उनका पहला गाना है।

यह भी पढ़ेंः लिम्‍का ने किआरा आडवाणी को नया ब्रांड ऐम्‍बेसडर बनाया

गाना ‘चिप्‍स खियाके लिप्‍स पे चुम्‍मा’ की इस सफलता से कल्‍लू भी गदगद हैं और उनका मानना है कि ‘दिलवर’ को बॉक्‍स ऑफिस की ब्‍लॉक बस्‍टर बनने से कोई रोक नहीं सकता है। यहां एक बात और गौरतलब है कि ऋतु सिंह के साथ कल्‍लू के अक्‍सर गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। हालांकि इस फिल्‍म में कल्‍लू के अपोजिट लूलिया गर्ल निधि झा हैं।

यह भी पढ़ेंः तन्हाई ने ताउम्र साथ नहीं छोड़ा चर्चित अभिनेत्री नादिरा का   

ए 2 जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी  फिल्म ‘दिलवर’ काफी दिलचस्प और मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म की निर्मात्री चांदनी श्रीवास्तव और निर्देशक हैं। निर्देशक सुनील मांझी हैं। लेखक पिंकू दूबे हैं। संगीतकार अविनाश झा घुंघरू हैं। फिल्म के मुख्य  कलाकार अरविन्द अकेला कल्लू, निधि झा के साथ विमल पांडेय, अंजली बनर्जी, मनोज टाइगर, संजय पांडेय, अनूप अरोड़ा, कृष्ण कुमार, महेश आचार्य और नीलम पांडेय आदि हैं।

यह भी पढ़ेंः एक्ट्रेस वीना की पहचान होती थी बोलती आंखें और रौबीला चेहरा

- Advertisement -