गांधी जयंती तक झारखंड खुले में शौच से मुक्तहो जायेगाः रघुवर

0
183

रांची। आइए, हम झारखण्ड को देश का सबसे स्वच्छ राज्य बनाएं। आजादी के लिए संघर्ष करते हुए महात्मा गांधी का सपना था कि भारत स्वच्छ बने। प्रत्येक जन के जीवन में स्वच्छता का विशेष महत्व होना चाहिए। देश के जन नायक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 से स्वच्छ भारत का अभियान शुरू किया। झारखण्ड 2 अक्टूबर 2014 को केवल 18 प्रतिशत की प्रगति वाला राज्य था और आज झारखण्ड 77 प्रतिशत प्रगति के साथ पूरे देश में सबसे आगे है। 2 अक्टूबर 2018 तक झारखण्ड 100 प्रतिशत ओडीएफ राज्य बन जाएगा। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास झारखण्ड मंत्रालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत आयोजित स्वच्छता सहयोग अभियान के उद्घाटन के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे।

झारखण्ड की महिलाओं की सूझ और शक्ति पर भरोसा कर इस लक्ष्य को हासिल करेगा। झारखण्ड इस पर भी जोर दे रहा है कि शत प्रतिशत शौचालय का उपयोग हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि में राज्य द्वारा शुरू किए गए नवाचार (इनोवेटिव) अभियानों का विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री ने आज से शुरू होने वाले अभियान के बारे में कहा कि जो जिले और प्रखण्ड ओडीएफ हो गए हैं, उनके रानी मिस्त्री, राज मिस्त्री, जल सहिया और अन्य संगठन राज्य के ओडीएफ की राह में कार्य कर रहे जिलों को आगे लाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक स्वच्छता, सार्वजनिक स्वच्छता, सार्वजनिक सफाई के बारे में हमें एक उत्तरदायी समाज के रूप में जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। सबके लिए स्वच्छता को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने के लिए सरकार और समाज में आपसी समन्वय बनाना चाहिए। जन सहयोग का महत्व होता है। जन सहयोग से काम करने की शक्ति बढ़ जाती है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता की दृष्टि से गोबर बैंक बनाए जाने पर जोर दिया। इससे ग्रामीणों को जैविक खाद भी मिलेगी तथा पशुओं के गोहाल आदि भी स्वच्छ रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक आन्दोलन है। अलग विचारधारा भले हो, पर सब साथ आएं और मिलकर साझे प्रयास से राज्य की जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव लाएं।

पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री चन्द्रप्रकाश चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के संकल्प को विभाग ससमय पूरा करेगा। 2 अक्टूबर 2018 तक हम लक्ष्य पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग का यह प्रयास प्रयास रहा है कि स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बने और जन सहभागिता अधिक से अधिक  हो।  राज्य के शत प्रतिशत गांव को ओडीएफ बनाने की दिशा में प्रतिबद्ध प्रयास किया जा रहा है। 2 अक्टूबर 20 18 तक राज्य पूर्ण रूप से खुले से शौच मुक्त हो जाएगा।

इस अवसर पर 25 जनवरी से 25 मार्च तक स्वच्छता संकल्प अभियान के तहत राज्य में 3,20,000 शौचालय बने, जिसकी प्रशंसा देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया। उस अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को भी सम्मानित किया गया। देवघर के उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा को सबसे अधिक शौचालय निर्माण के लिए सम्मानित किया गया।

- Advertisement -