कांग्रेस ने CAA, NRC व NPR पर भाजपा के लिए सद्बुद्धि मांगी

0
74
कांग्रेस ने CAA, NRC व NPR के बारे में देश के प्रधानमंत्री  व गृह मंत्री को सदबुद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कुछ ही दिन पहले सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए  भारतीय जनता पार्टी ने यहां यज्ञ किया था।
कांग्रेस ने CAA, NRC व NPR के बारे में देश के प्रधानमंत्री  व गृह मंत्री को सदबुद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कुछ ही दिन पहले सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए  भारतीय जनता पार्टी ने यहां यज्ञ किया था।

गया। कांग्रेस ने CAA, NRC व NPR के बारे में देश के प्रधानमंत्री  व गृह मंत्री को सदबुद्धि के लिए विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। कुछ ही दिन पहले सीएए, एनपीआर और एनआरसी का विरोध करने वालों को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए  भारतीय जनता पार्टी ने यहां यज्ञ किया था।  उसी के तर्ज पर कांग्रेस के लोगों ने  गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध  विष्णुपद मंदिर में  सीएए, एनसीआर और एनपीआर को वापस लेने के लिए देश के प्रधानमंत्री  व गृह मंत्री को सदबुद्धि के लिए  विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में  पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ेंः आधुनिक राजनीति इसे ही कहते हैं, जिसमें देश कहीं नहीं है

- Advertisement -

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब से सीएए, एनआरसी व एनपीआर की चर्चा देश में शुरू हुई है, तब से पूरे देश के आमजन आंदोलित हैं। हजारों जगह धरना, प्रदर्शन एवं इसके खिलाफ सभाएं हो रही हैं। माननीय उच्चतम न्यायालय में इस कानून के खिलाफ सैकड़ों याचिकाएं दायर हुई हैं। अभी तक दर्जनों लोग जान गवां चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार में बकाया टैक्स चुकाने के लिए एकमुश्त समाधान योजना

नेताओं ने कहा कि भारत के संविधान की महत्ता रामायण, महाभारत, वेद, पुराण, कुरान, बाइबिल से कम नहीं है, जिस पर आज पूरा देश चल रहा है। इसके साथ छेड़छाड़ एवं उसमें लिखी बातों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए। यह न तो देश हित में है और न संविधान सम्मत ही।

यह भी पढ़ेंः बिहार के उपमुख्यमंत्री का दावा- CAA सबसे ज्यादा लाभ दलितों को

नेताओं ने कहा कि इस कानून के खिलाफ लगातार जारी आंदोलन से केंद्र सरकार पहले से कुछ नरम पड़ी है एवं बैकफुट पर आई है। उम्मीद है कि देश की जनता की अनवरत मांग एवं अनिश्चितकालीन धरना, आंदोलन को देखते हुए भगवान विष्णु सत्ता में बैठे लोगों  को सद्बुद्धि देंगे कि वे इस कानून को वापस लें।

यह भी पढ़ेंः बिहार में निर्माण कार्यों पर हो रहा 31 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च

पूजा-अर्चना कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मीठू, दामोदर गोस्वामी, शिवनाथ पंडा, अशोक सिंह, प्रो. अमर सिंह सिरमौर, श्रीराम दुबे, टिंकू गिरि, विद्या शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रदुम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, सकलदेव चंद्रवंशी, अमर पांडेय, अरुण कुमार पासवान, जनार्दन मांझी, गोपाल पांडेय, बीएस पांडेय, सरोज सिंह, लाल बाबू सिंह आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः बिहार के 89% लोग गांव में रहते हैं, 76% की आजीविका कृषि

- Advertisement -