कर्नाटक में 6 बिहारी मजदूर मरे, नीतीश ने मुआवजे का दिया आदेश

0
222

पटना। कर्नाटक के कलबुर्गी में गुरुवार की देर शाम एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए हादसे में बिहार के 6 मजदूरों की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मौत पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया है एवं मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि वे घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर विभागीय प्रावधानों के अनुरूप मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति एवं मुआवजे की राशि के भुगतान की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित की जाये। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

- Advertisement -

मालूम हो कि मरने वाले सभी बिहार से काम की तलाश में वहां गये थे और एक निर्माणाधीन सीमेंट फैक्ट्री में घटना के वक्त काम कर रहे थे। मौके पर पुलिस राहत और बचालव का कार्य कर रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिये हैं।

हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मरने वालों की पहचान तबराक, उम्र-25 साल (बेगूसराय), विपिन साहनी, उम्र-32 (खगड़िया), अजय, उम्र- 27 (खगड़िया), मो. जूबैर, उम्र-32 (बेगूसराय), सुधांकर साहनी, उम्र-33 (खगड़िया) और खोखो, उम्र-26 (खगड़िया) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ेंः हजारीबाग में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मातम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर राहत कार्य तेज करने और घायलों को हरसंभव मदद का आदेश दिया है। बताया जाता है कि मजदूर काम कर जब घर लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक क्रेन गिर गयी, जिसमें कई मजदूरं दब गये। घटनास्थल पर ही चार की मौत हो गयी। दो ने अस्पताल ले जाये जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है।

यह भी पढ़ेंः छपरा-नगरा मुख्य पथ पर दो घटनाओं में 3 की मौत, 4 घायल

- Advertisement -