आर्केस्ट्रा की 9 लड़कियों व 2 लड़कों समेत सरगना गिरफ्तार 

0
992
आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बुला कर बंधक बनाने वाले से मुक्त करायी गयीं असम की 9 लड़कियां
आर्केस्ट्रा में काम करने के लिए बुला कर बंधक बनाने वाले से मुक्त करायी गयीं असम की 9 लड़कियां

छपरा। आर्केस्ट्रा के लिए असम से लायी गयीं लड़कियों से अश्लील काम कराने के आरोप पर सरगना समेत 11 को गिरफ्तार किया गया। इनमें 9 लड़कियां हैं। सारण जिले के पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय के निर्देश पर मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने थाना क्षेत्र के बंसोही ग्रामीण बैंक के पास पूर्व मुखिया के मकान में साधना आरकेस्ट्रा के संचालक राजू (पटेल गांव-चइलहा, थाना-बनजरिया, जिला- मोतिहारी निवासी) को 9 लड़कियों व दो लड़कों- बबलू व राहुल के साथ गिरफ्तार किया गया।

मौके से गिरफ्तार लड़कियों को संचालक द्वारा असम के गुवाहाटी में प्रोग्राम के लिए बुक किया। भरोसा जगाने के लिए उनका प्रोग्राम भी गुवाहाटी में संचालक ने कराया। फिर वहां से बिहार में 20 दिनों तक प्रोग्राम देने के लिए बुक किया और उन्हें बिहार के छपरा जिले के मशरक थाना के मलमलिया हाईवे पर बंसोही के पास ले आया।

- Advertisement -

वहां उनसे जबरदस्ती गंदे-गंदे गानों पर नाचने को मजबूर किया जाने लगा। गंदे कामों के लिए दबाव दिया जाने लगा। सबके साथ मारपीट भी की जाने लगी। उन्हें संचालक ने बंधक बना लिया। फिर लड़कियों ने  अपने घर वालों को फोन द्वारा  खबर की। घरवालों ने गुवाहाटी  महिला कोषांग में एक मामला दर्ज कराया।

वहां के डीजीपी ने बिहार सरकार के डीजीपी को मामले की जानकारी दी। मामले की जानकारी होते ही बिहार पुलिस ने लड़कियों के मोबाइल टावर का लोकेशन ट्रेस किया तो सीवान जिले के  हसनपुरा में सिग्नल मिला। सीवान के एसपी नवीन चन्द्र झा ने मामले में तेजी दिखाते हुए हसनपुरा पहुंच कर खोजबीन की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तब उन्होंने सारण एसपी को मामले की जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः बाढ़ पर राजनीति के बजाय, जनता की मदद करे विपक्ष: BJP

आदेश मिलते ही मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने दारोगा बीके सिंह के साथ पूरे दल बल के साथ बंसोही बाजार के ग्रामीण बैंक के पास से सभी लड़कियों को सरगना समेत सफलता पूर्वक  बरामद कर लिया। सभी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में मशरक थाना ले आया गया।

यह भी पढ़ेंः ‘सुपर 30’ फिल्म की बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने तारीफ की

- Advertisement -