आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, चार घायल 

0
154

भागलपुर। आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं। सभी घायलों को इलाज हेतु मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरूवार शाम की बतायी जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुलतानगंज थाना क्षेत्र के करहरिया मोदीपुर के बहियार में महिलाएं धान की रोपनी कर रही थीं। इसी दौरान तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी बीच धान की रोपनी कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस घटना में ममता देवी और प्रमिला देवी की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि चार अन्य महिलाएं बुरी तरह से झुलस गईं। घायल महिलाओं की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है।

- Advertisement -

समस्तीपुर में गोली मार कर  हत्या किया

समस्तीपुर। थाना क्षेत्र के सीही मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को बिथान थाना क्षेत्र के पोल्ट्री फॉर्म संचालक लालो महतो की गोली मार कर हत्या कर दी। लालो महतो पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से डॉक्टर के यहां से इलाज करा कर वापस अपने घर पुसहो जा रहे थे। सीही मोड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने बाइक ओवरटेक कर उन्हें रोका और गोली मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इधर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष महादेव कामत दल बल के साथ जमे रहे।

भोजपुर में भाई का हत्यारा भाई गिरफ्तार

आरा। उदवंतनगर गांव में बीती रात हुए युवक विष्णु की हत्या में शामिल छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रोज-रोज पैसा मांगने से परेशान होकर छोटे भाई महेश जयसवाल में बड़े भाई विष्णु जयसवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसका खुलासा उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने गुरुवार को किया। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। उदवंतनगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पकड़े जाने के बाद महेश ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की थी। उसने बताया कि दूसरे लोगों ने गोली मारी है, लेकिन जांच के बाद इसका खुलासा हुआ और महेश ने हत्या में संलिप्तता स्वीकार कर ली। महेश ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विष्णु नशे की हालत में हमेशा रहता था। पैसे के लिए अक्सर झगड़ा करता था। इसी को लेकर मैंने हत्या कर दी।
- Advertisement -