आंधी-पानी व ओलावृष्टि के साथ किसानों की बढी परेशानी

0
141
आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश में भींग जाने से गेहूं के दाने काले हो जाएंगे। वजन भी कम हो जाएगा।
आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश में भींग जाने से गेहूं के दाने काले हो जाएंगे। वजन भी कम हो जाएगा।

शिवहर। आंधी-पानी व ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश में भींग जाने से गेहूं के दाने काले हो जाएंगे। वजन भी कम हो जाएगा। जहांगीरपुर पंचायत के मुखिया रवि कुमार ने बताया है कि बारिश के कारण गेहूं की कटनी बंद है। भींगने के कारण अनाज भी खराब हो रहा है।

इस बार प्रकृति के कोप के आगे सभी विवश हैं। विगत डेढ़ माह से कोरोना वायरस महामारी की चपेट में पूरी दुनिया के साथ जिला शिवहर भी दहशत में है। आम जनजीवन भी प्रभावित है। दूसरी तरफ आंधी-पानी व ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल की कटाई में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

जिले के किसान पहले से ही लॉक डाउन के कारण मुसीबतों से घिरे हुए हैं। कृषि कार्य, खासकर गेहूं की कटाई में परेशानी हो रही है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं, मक्का, प्याज, मिर्च, आम, लीची के साथ-साथ सब्जी की खेती को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।

पिछले हफ्ते से रुक-रुक कर हो रही बारिश और आंधी-पानी, ओलावृष्टि के कारण तबाही पहले से ही मची हुई थी। इसी बीच सोमवार को देर शाम से गरज के साथ आंधी-पानी और ओलावृष्टि ने मुश्कल और बढ़ा दी है। अभी तक रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस कारण गेहूं की कटाई प्रभावित हो गई है। खेत में पकी हुई गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान संभावना जताई जा रही है।

क्षेत्र में इनदिनों गेहूं की कटाई चल रही थी। किसानों के खेतों में गेहूं एकत्रित कर लिया गया था। लगातार चार बार बारिश होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बारिश के कारण घर में पहुंच से पहले ही अनाज भींग गया है। इससे पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च महीने भी असमय हुई बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ था।

कोठियों के किसान ब्रजमोहन साह, मिर्जापुर धोवाही के किसान कृष्णदेव प्रसाद, सहवाजपुर के किसान रामभजन साह, तरियानी औरा के किसान फूड्डू सिंह सहित कई किसानों ने बताया है कि इस आंधी-पानी और ओलावृष्टि के कारण आम के टिकोले को भी काफी नुकसान हुआ है। अनाज भींग जाने के कारण गेहूं के दाने के काला पड़ जाने की आशंका बढ़ गई है। इससे दाना में वजन भी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी ने कहा- बिहार में मसूर दाल की हो सकती है किल्लत

- Advertisement -