राशिफलः 8 जनवरी मेष राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा

0
408
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 8 जनवरी मेष राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान,  मानसिक सुख और पारिवारिक सुख में वृद्धि रहेगी। वहीं वृश्चिक राशि वाले व्यक्ति व्यक्तियों को मानसिक व शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेंगी, अतः सावधानी बरतें। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

8 जनवरी 2021 का पंचांग 

सूर्योदय- प्रातः 7:09 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:40  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि- दशमी रात्रि 9:40 बजे तक तत्पश्चात एकादशी, दिन- शुक्रवार, नक्षत्र- स्वाती दोपहर 2:11 बजे तक तत्पश्चात विशाखा, योग- धृति सायं 6:08 बजे तक तत्पश्चात शूल, करण- वणिज, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समय- सुबह  08:30  बजे से   सुबह   11:04  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 11.06 बजे से दोपहर 12.24 बजे तक।

- Advertisement -

8 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृषः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे।

मिथुनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। आपका मन अपने कार्यो की ओर कम लगेगा।

सिंहः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे।

तुलाः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। अधिकारियों से अनबन रहेगी

धनुः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकरः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा।

कुम्भः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। इस समय आप सन्तान से सम्बन्धित चिन्ताओं से परेशान रहेगे।

यह भी पढ़ेंः वार्षिक राशिफल 2021: जानिए किसके सितारे रहेंगे बुलंद, किसके मंद(Opens in a new browser tab)

अंक ज्योतिष के अनुसार

आपका जीवन भयंकर संघर्ष एवं उथल-फथल से भरा हुआ है। संघषों ने आपको गंभीर प्रकृति का बना दिया है। बचपना आपमें नहीं है। छोटी उम्र से ही गंभीर विषयों तथा कार्यों में रुचि लेना प्रारम्भ कर देते हैं। गंभीर होते हुए भी विनोद के क्षणों का भरपूर उपयोग करते हैं। जीने की कला जानते हैं। साथ ही साथ समय का उपयोग करने में आप दक्ष हैं। आपकी बातचीत सुनकर अनजान भी जानकार हो जाता है। आप अपनी गंभीरता को छिपाने के लिए कभी-कभी हंसमुख बन जाते हैं। इससे आपके व्यक्तित्व में कमी भी आ जाती है। आप अपने मृदु, सरल स्वभाव से लोगों को प्रभावित कर देते हैं। आपकी उन्नति में सफेद एवं नीले रंग के वस्त्र और वस्तुएं सहायक होंगी। 8, 17, 26 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 4, 13, 22, 31 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 14 जनवरी से 14 फरवरी तक। जिनका जन्म किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को हुआ होगा, वे आपके मित्र रहेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। वर्जित: प्रेम प्रसंग में सावधान रहें, प्रेमिका पर कतई भी विश्वास न करें, वह आपसे नहीं आपकी सम्पत्ति से प्रेम करती है। आपको धोखा भी दे सकती है। पत्नी के व्यवहार से नाखुश न हों, यह उसका स्वभाव ही है। आपकी स्थिति में वह खुश कम रहेगी। जिनकी जन्म तिथियां 1, 4 हैं उनसे सावधान रहें। विशेष: लम्बे समय से चला आ रहा आर्थिक संकट खत्म होगा, भौतिक दिशा में प्रगति होगी, पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, जनवरी-फरवरी के महीने विशेष फल देने वाले हैं। मार्च से जून के मध्य पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेंगे, व्यर्थ की परेशानी व तनाव मिल सकता है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, मो. 9717891538
- Advertisement -