Facebook Twitter Youtube
साइन इन करें
  • मुख्य पृष्ठ
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • विचार
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • लेख
  • राजनीति
  • विविध
    • व्यापार
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • सिटीजन जर्नलिस्ट
  • हमारे बारे में
    • संपर्क सूत्र
साइन इन करें
स्वागत हे!अपने खाते में प्रवेश करें
अपना पासवर्ड भूल गए?
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
खोजें
31 C
Patna
Saturday, July 5, 2025
  • साइन इन/ ज्वाइन करें
  • Grievance Disclosure
Facebook Twitter Youtube
साइन इन करें
आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
Forgot your password? Get help
पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
अपना पासवर्ड रिकवर करें
एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
सार्थक समय सार्थक समय
सार्थक समय सार्थक समय
  • मुख्य पृष्ठ
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • उत्तर प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
  • विचार
  • साहित्य
    • कविता
    • कहानी
    • लेख
  • राजनीति
  • विविध
    • व्यापार
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • टेक्नोलॉजी
  • वीडियो
  • सिटीजन जर्नलिस्ट
  • हमारे बारे में
    • संपर्क सूत्र
Facebook Twitter Youtube
होम प्रदेश पश्चिम बंगाल कोलकाता में रहते हैं तो अब 5 रुपये देकर खाइए अंडा-भात
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश

कोलकाता में रहते हैं तो अब 5 रुपये देकर खाइए अंडा-भात

द्वारा
Sarthak Samay
-
February 14, 2021
0
757
Share
Facebook
Twitter
WhatsApp
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने अमित शाह को लिमिट पार न करने की चेतावनी दी।
    मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का करारा जवाब दिया है। उन्होंने अमित शाह को लिमिट पार न करने की चेतावनी दी।
    • डी. कृष्ण राव

    कोलकाता। कोलकाता में अगर आप रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। 5 रुपया देकर आप अंडा-भात का लुत्फ उठा सकते हैं। ममता बनर्जी की यह योजना सोमवार से शुरू होगी। असेंबली इलेक्शन ममता बनर्जी लोकलुभावन वादों से जीतना चाहती हैं। बीजेपी की सुनियोजित रणनीति से घिरीं ममता ममता बनर्जी ने नयी काट खोज ली है। पहले से ही बीजेपी सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चारों ओर से  घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। ममता बनर्जी को भी यह समझ आ गया है कि यह लड़ाई राजनीतिक तौर पर  लड़ कर जीतना मुश्किल है। इसीलिए वह लोकलुभावन वादों के हथियार के माध्यम से जंग जीतने की जी तोड़ कोशिश कर रही हैं।

    इसी प्रयास के तहत ममता बनर्जी ने  सरकारी कर्मचारियों को   मुफ्त में  मकान देने की घोषणा कर दी है। ममता बनर्जी को पता है कि  सरकारी कर्मचारियों को नाखुश कर   चुनाव जीतना उनके लिए मुश्किल है। कुछ ही दिन पहले  सरकारी कर्मचारियों के लिए  महंगाई भत्ते की एक किस्त की भी उन्होंने घोषणा की थी। बंगाल में 10 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी हैं। उनके परिवार में औसत तीन वोटर भी मान लें तो सीधे 30 लाख से अधिक वोट इस लुभावनी घोषणा से उनके पक्ष में जा सकते हैं।

    - Advertisement -

    पहले चरण में  एमआईजी   व   एलआईजी स्कीम के तहत  4000 मकान बनाने की  घोषणा ममता ने कर दी है, लेकिन इस स्कीम को लेकर  कर्मचारियों में ही  सवाल उठने शुरू हो गये हैं, क्योंकि  बजट में इसका कोई एलोकेशन किया ही नहीं गया है। दूसरी ओर  सोमवार से  राज्य में  5 रुपये में  लोगों को  एक अंडा सहित खाना खिलाने की स्कीम  सरकार ने घोषणा कर दी है, जिसकी बंगाल में काफी चर्चा है।  घोषणा के मुताबिक  सोमवार से  कोलकाता के  16  बोरो एरिया में  यह स्कीम शुरू की जाएगी। बाद में धीरे-धीरे कोलकाता के साथ पूरे बंगाल में  स्कीम को चालू करने की घोषणा की गई है।

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि ममता बनर्जी अभी  सस्ती लोकप्रियता  के जरिए  चुनाव जीतने की कोशिश कर रही हैं। इसीलिए  बजट में  रुपये का प्रावधान किए बिना उन्होंने स्कीम लागू कर दी। लोगों का यह भी कहना है कि ममता बनर्जी के मुताबिक अगर मुफ्त में सभी को राशन में अनाज मिल रहा  है तो 5 रुपये में  भोजन की स्कीम लागू करने का क्या मतलब है। तब फ्री में मिल रहे अनाज का क्या होगा? अगर करना ही था  तो 10 साल पहले क्यों नहीं किया? इन सवालों का सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।

    सवाल यह भी उठ रहा है कि एक अंडा का दाम अगर 5 रुपये है, तो कैसे और कब तक ममता बनर्जी की सरकार  लोगों को 5 रुपये में खाना खिलाएगी। एक आकलन के मुताबिक अगर एक लाख लोगों को रोज  खाना खिलाया जाए तो  सरकारी कोष से  महीने में  कम से कम 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस राशि का बजट में कोई उल्लेख ही नहीं है।

    केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को खारिज कर चुनाव के कुछ महीने पहले ममता बनर्जी ने मोस्ट पॉपुलर हेल्थ स्कीम- स्वास्थ्य साथी की घोषणा की है।  इसके जरिए हर एक परिवार को सालाना 5 लाख की राशि का हेल्थ कार्ड बनेगा। लेकिन हाल में पेश बजट में इस योजना के लिए  केवल डेढ़ हजार करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है। अगर   राज्य के सभी 10 करोड लोगों को  इस योजना का लाभ मिलना है तो  डेढ़ हजार करोड़ में  प्रत्येक के लिए  डेढ़ सौ रुपये का हिसाब बनता है।  अगर पूरा 5 लाख दिया जाए तो केवल  30 लाख लोगों  तक ही यह सुविधा   पहुंचायी जा सकता है।

    4 फरवरी को ममता बनर्जी ने विधानसभा में लेखानुदान (वोट ऑन अकाउंट) के नाम पर  विधानसभा चुनाव के  मद्देनजर  एक लोकलुभावन  बजट पेश करने की कोशिश की, जिसमें  4300 क्लबों को  कुल  85 करोड़,  221 स्पोर्ट्स कोचिंग सेंटर के लिए एक-एक  लाख रुपये,  युवा और खेल के लिए  कुल 73 करोड़  रुपये देने का प्रवाधान है। इससे सीधा-सीधा समझ में आता है कि क्लब और स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को  हाथ में रख कर  चुनाव कराने की ममता की कोशिश है।

    राज्य का कुल बजट 2997688  करोड़ का है,  लेकिन   राजनीतिक और आर्थिक  विषयों  के  जानकारों का कहना है कि  इस बजट में   पूरे कोलकाता को  फ्लाईओवर से  भरने की जो घोषणा की गई है, वह  केवल असेंबली इलेक्शन के लिए चुनावी घोषणा है।  क्योंकि  केवल फ्लाईओवर बनाने में ही  बजट की कुल रकम खत्म हो जाएगी। मजे की बात यह कि आदिवासियों के लिए  500 स्कूल,  चाय बागान इलाके के लिए  100  व  राजवंशों के लिए 200  स्कूल बनाने की घोषणा भी ममता ने की है,  लेकिन  800 स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कोई बजट नहीं गया।  इन लोकलुभावन घोषणाओं को देखते हुए यह लग रहा है कि ममता बनर्जी अगला असेंबली इलेक्शन राजनीतिक तौर पर न लड़ते हुए वोट खरीदने की कोशिश कर रही है।

    यह भी पढ़ेंः असेंबली इलेक्शन में बीजेपी की डिमांड बढ़ी, टीएमसी कमजोर पड़ी(Opens in a new browser tab)

    - Advertisement -
    • टैग्स
    • Assembly Election
    • Bengal
    • Bengal Assembly Election
    • BJP
    • Mamta Banerjee
    • TMC
    • Vote On Account
    Share
    Facebook
    Twitter
    WhatsApp
      पिछला लेखबंगाल में बीजेपी नेता कमाल गाजी पर बरसायीं गोलियां
      अगला लेखबीजेपी बंगाल में सत्ता बदलते ही बड़े पैकेज का एलान करेगी
      Sarthak Samay
      https://www.sarthaksamay.com
      Sarthak Samay is a news website, which publish latest news articles on daily basis. Subscribe to our mailing list for news alerts in your inbox.
      Facebook Twitter Youtube

      संबंधित लेखलेखक से और अधिक

      अगर काम को आधार बना कर वोट मिलते हैं तो नीतीश बिहार में सर्वाधिक वोट हासिल करने का पूरा बंदोबस्त कर चुके हैं
      प्रदेश

      नीतीश कुमार ने बिहार के एक करोड़ परिवारों तक बनाई पहुंच, वोटों में तब्दील हुई संख्या तो हो जाएगी बल्ले-बल्ले

      बिहार की राजनीति को समझना मुश्कल ही नहीं, नामुमकिन है। क्या नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी बरकरार रहेगी ?
      प्रदेश

      जनवरी बिहार के लिए भारी, नीतीश कुमार NDA में जाएंगे या बने रहेंगे I.N.D.I.A में, इसी माह हो जाएगा खुलासा

      बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कंकड़बाग में मंदिर की सफाई की
      प्रदेश

      Bihar-Jharkhand- पटना में बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने मंदिर की सफाई की, रांची में बंटा पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र

      साइन इन करें
      आपका स्वागत है! अपने अकाउंट पर लॉग इन करें
      Forgot your password? Get help
      पासवर्ड की दोबारा प्राप्ति
      अपना पासवर्ड रिकवर करें
      एक पासवर्ड आपको ईमेल कर दिया जाएगा।
      - Advertisement -

      लोकप्रिय पोस्ट

      मैला आँचल क्या है? मैला आँचल भारत माता का है और यह ग्रामवासिनी है। यह मलीन है, उदास है, दुखी है। भारत माता हमारी मातृभूमि और उस पर रहने वाले लोग हैं।

      मैला आँचल का संदेश  क्या है, आइए जानते हैं इस बारे...

      लेख April 17, 2020
      पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य

      बंगाल में 11 साल सीएम रहे बुद्धदेव, फिर भी न बंगला...

      पश्चिम बंगाल February 6, 2020
      जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस समय अधिक मास चल रहा है, हमारे वैदिक शास्त्रों में अधिक मास को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया है, जो भी जन इस मास में पूजा-पाठ, दान, धार्मिक कार्यक्रम, तीर्थ स्थान पर जाना आदि कार्यों को करते हैं तो उनको इसका कई गुना फल मिलता है।

      अधिक मास में 33 पुओं के दान का है बड़ा महत्व

      अध्यात्म October 13, 2020
      बिहार विधान परिषद के सदस्य सह माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार नाथ पांडेय

      बिहार में नियोजित शिक्षक की हड़ताल जारी, कोई सुनता ही नहीं

      प्रदेश April 13, 2020

      लोकप्रिय श्रेणी

      • प्रदेश2862
      • बिहार2078
      • झारखण्ड635
      • विविध597
      • देश407
      • पश्चिम बंगाल303
      • राजनीति293
      • मनोरंजन241
      • अध्यात्म181
      • सार्थक समय डेस्क151
      सार्थक समय
      हमारे बारे में
      Sarthak Samay is a news website, which publish latest news articles on daily basis. Subscribe to our mailing list for news alerts in your inbox.
      हमें संपर्क करें: [email protected]
      हमें फॉलो करें
      Facebook Twitter Youtube
      • Grievance Disclosure
      • Terms of Service
      • Privacy Policy
      © Copyright 2018, सार्थक समय. All Rights Reserved. Maintained by Cotlas Web Sol.
      और अधिक कहानियां
      Corporate की मदद के बिना राजनीति असंभव है

      धीरू भाई अंबानी और चंद्रशेखर जब कलकत्ता में एक होटल में...

      विविध July 16, 2024
      अगर काम को आधार बना कर वोट मिलते हैं तो नीतीश बिहार में सर्वाधिक वोट हासिल करने का पूरा बंदोबस्त कर चुके हैं

      नीतीश कुमार ने बिहार के एक करोड़ परिवारों तक बनाई पहुंच,...

      प्रदेश January 19, 2024
      महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि 19 जनवरी है। वर्ष 1597 में उनका इसी दिन निधन हुआ था। महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 को हुआ था।

      महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाई, पर अकबर की अधीनता...

      विविध January 19, 2024