कर्क राशि वालों को आज भौतिक सुख, मानसिक शांति की प्राप्ति होगी

0
132
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कर्क राशि वालों को भौतिक सुख मिलेगाकर्क राशि वालों को भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। कर्क राशि वालों को मानसिक शांति प्राप्त होगी। वहीं आज का दिन वृष राशि वालों के लिए अपने कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिस पर मानसिक व शारीरिक पीड़ा महसूस होगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले पंचांग।

30 अक्टूबर 2020 पंचांग

सूर्योदय-  प्रात: 6:27 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्त- सायं 5:35  बजे तक

मास- आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि- चतुर्दशी सायं 5:45 बजे तक तत्पश्चात् पूर्णिमा दिन शुक्रवार

नक्षत्र- रेवती दोपहर 257 बजे तक तत्पश्चात अश्वनी

योग- बज्र रात्रि अंत 3:30 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि

करण- वणिज

राशि- चन्द्रमा मीन राशि में दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात मेष राशि में

पंचक- दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर समाप्त

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- दोपहर 12:05 बजे से 1:15 बजे तक रहेगा ।

राहुकाल-  सुबह 10:38 बजे से दोपहर 12:1 बजे तक

30 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष:- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृष:- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पायेंगे।

मिथुन:- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्क:- कर्क राशि वाले व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंह:- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्या:- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

तुला:- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिक:- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनु:- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकर:- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुम्भ:- सहनशीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीन:- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चंद्रमा, हर्षल और नेपच्यून के एकदम सामने आएगा, अर्थात 180 अंश पर सहयोग बनाएगा, जिसके परिणामस्वरूप यह वर्ष आपको मिले-जुले फल प्रदान करेगा। महत्वाकांक्षी योजनाओं को व्यवहार तक लाने में विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। आपके विचारों का भी लोग विरोध करेंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आप पर मिथ्यामियोग भी लग सकते हैं। नौकरी परिवर्तन का विचार फिलहाल टाल दें। जनवरी में आपके पक्ष में अनुकूल स्थितियां निर्मित होंगी। पूंजी निवेश संबंधी योजनाओं पर गहनता से विचार की आवश्यकता है। आवेश में आकर कोई ऐसा निर्णय ना लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी। हालांकि उनका प्रदर्शन अपने अपने क्षेत्र में अच्छा रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है।

श्रेष्ठ तिथियां- 9, 18, 27,  हैं। श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 18 अप्रैल से 30 जून के मध्य। शुभ  दिन- सोमवार,  मंगलवार, गुरूवार और शुक्रवार हैं। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें। वर्जित-  जिनकी जन्मतिथि 4  है,  उनसे सावधान रहें। विशेष- कैरियर के लिए ठेकेदारी,  सप्लाई, केमिकल, होटल, विद्युत उपकरणों में उज्जवल भविष्य रहेगा।

महिलाओं के लिए 

घर-परिवार की दृष्टि से यह अच्छा है। यदि कार्यरत हैं तो उन्नति के अवसर  प्राप्त होंगे। रचनात्मक कार्यों जैसे- लेखन, कला, साहित्य आदि निःसंदेह  सराहनीय रहेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह होने की पूर्ण संभावना है। जमीन-जायदाद,  वाहन का क्रय कर सकती हैं।

छात्रों के लिए 

यह वर्ष आपके लिए शुभ सिद्ध होगा। यदि महत्वपूर्ण परीक्षा,  प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी ओर से कमी ना होने दें,  सफलता अवश्य मिलेगी। रंगमंच, कला, वाद-विवाद आदि से जुड़े हैं तो लोग आपकी प्रतिभा का लोहा अवश्य मानेंगे।

- Advertisement -