भाजपा ने पूछा, पाकिस्तान में कांग्रेस कैंपेन क्यों चला रही राहुल जी

0
197
बंगाल का वोटर सूपड़ा साफ़ करने से पहले प्रचंड समर्थन देता है। 2006 में ममता बनर्जी को 30 सीटें मिली थीं। लेफ्ट फ्रंट को भारी बहुमत से जीत मिल गयी थी।
बंगाल का वोटर सूपड़ा साफ़ करने से पहले प्रचंड समर्थन देता है। 2006 में ममता बनर्जी को 30 सीटें मिली थीं। लेफ्ट फ्रंट को भारी बहुमत से जीत मिल गयी थी।

पटना। कांग्रेस पर मोदी विरोध में पाकिस्तान से हाथ मिलाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा कि आजादी के बाद से ज्यादातर समय सत्ता-सुख भोगने वाली कांग्रेस आज हर हाल में 2019 का लोकसभा चुनाव जीतने के चक्कर में पूरी तरह बौखला गयी है। चुनाव जीतने के लिए वह भाषावाद, क्षेत्रवाद, प्रांतवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद जैसे हथियार तो वह आजमाती ही रही है, लेकिन अब मोदी सरकार को हटाने और अपने युवराज को गद्दी पर बैठाने के लिए वह देश के दुश्मन पाकिस्तान के साथ हाथ मिलाने से भी नहीं हिचक रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता के हटाने के लिए कांग्रेस पाकिस्तान से मदद मांग रही है। इसके लिए कांग्रेस पाकिस्तान में फेसबुक पर देश बचाओ, मोदी हटाओ के नारे के साथ विज्ञापन देकर अभियान चला रही है। राहुल गाँधी देश को बताएं कि आखिर क्या कारण है प्रधानमन्त्री जी के खिलाफ चलाए जा रहे उसके कैम्पेन को आज पाकिस्तान से स्पोंसर किया जा रहा है? वह बताएं कि आखिर पाकिस्तान में बैठे वे कौन लोग हैं, जो कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए अपने पैसे पानी की तरह बहा रहे हैं? उन्हें देश को यह समझाना चाहिए कि पाकिस्तान में प्रचार करने के पीछे कांग्रेस का उद्देश्य क्या है?

- Advertisement -

श्री रंजन ने आगे कहा कि याद करें तो इससे पहले भी कई मौके आए हैं, जब कांग्रेस और पाकिस्तान की गुटबंदी देखने को मिलती रही है। देश के लोगों को याद होगा कि जब सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तान सबूत मांगता है तो कांग्रेस भी मांगती है। इसके अलावा भारतीय सेना की मुखालफत में भी कांग्रेस और पाकिस्तान दोनों के सुर लगभग समान रहे हैं। कोई नही भूला है कि कैसे मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान जाकर मोदी को सत्ता से हटाने की गुहार लगा रहे थे या कैसे सिद्धू आजकल पाकिस्तान के गुण गा रहे हैं। यहाँ तक कि उन्होंने पाकिस्तान को दक्षिण भारत से बेहतर बताया था।

इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक तो खुल कर राहुल को भविष्य का प्रधानमन्त्री करार दे चुके हैं। इन प्रकरणों से यह साफ़ है कि राहुल को राजनीति में स्थापित करने के लिए अब कांग्रेस को अब पाकिस्तान का साथ लेने से भी गुरेज नहीं है।

यह भी पढ़ेंः बंगाल का हालः लोकसभा में साथ, विधानसभा में कुट्टी चाहती है माकपा

- Advertisement -