मधुबनी नरसंहार पर बोले सुशील मोदी, द्वेष भड़काना चाहता है RJD

0
429
मधुबनी नरसंहार पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि RJD जातीय द्वेष भड़काना चाहता है। नरसंहार के 5 आरोपी नेपाल में पकड़े गये हैं।
मधुबनी नरसंहार पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि RJD जातीय द्वेष भड़काना चाहता है। नरसंहार के 5 आरोपी नेपाल में पकड़े गये हैं।

पटना। मधुबनी नरसंहार पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि RJD जातीय द्वेष भड़काना चाहता है। नरसंहार के 5 आरोपी नेपाल में पकड़े गये हैं। मोदी ने कहा कि मधुबनी में पुरानी रंजिश के कारण हुईं दर्दनाक हत्याओं के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। 11 अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। अब मुख्य अभियुक्त भी पकड़ा जा चुका है। मुख्यमंत्री ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ RJD के नेता तेजस्वी यादव इस हत्याकांड के बहाने जातीय द्वेष की राजनीति को हवा देने पर तुले हैं। RJD को लगता है कि जातीयता को हवा दिये बिना उसका अस्तित्व नहीं बचेगा। इसीलिए वे इस मामले को तूल दे रहे हैं। प्रवीण झा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है।

- Advertisement -

राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मदी ने कहा कि RJD के राजकुमार आज जिस समाज के लोगों की दुखद हत्या पर ओवर रियेक्शन दे रहे हैं, उसी समाज के एक वरिष्ठ नेता को इन लोगों ने जीते जी इतना अपमानित किया था कि उन्हें एम्स के बेड से सादे कागज पर अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेजना पड़ा था। इशारों में सुशील मोदी रघुवंश प्रसाद सिंह की बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि RJD के बड़े राजकुमार अपने सीनियर नेता जगदानंद सिंह को केवल इस बात के लिए खरी-खोटी सुना चुके हैं कि उन्होंने प्रदेश कार्यालय आने पर  उनकी अगवानी क्यों नहीं की? यह वही RJD है, जिसने सामान्य जाति के गरीबों को 10 फीसद रिजर्वेशन  देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का विरोध किया था।

इस बीच सोशल मीडिया एक अखबार की कतरन तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें प्रवीण झा बजरंग दल के एक जुलूस में शामिल बताया गया है। हम इस खबर की पुष्ट नहीं करते, लेकिन उसमें प्रवीण जुलूस के नेतृत्वकर्ता के रूप में दर्ज है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल ही कहा था कि इस मामले में किस भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। स्पीडी ट्रायल करा कर मामले का निपटारा शीघ्र कराया जाएगा।

- Advertisement -