SSB ने जाली नोटों की बड़ी खेप  बरामद की, एक गिरफ्तार

0
267
बरामद हुए जाली नोट
बरामद हुए जाली नोट

जोगबनी (बिहार) : SSB की 56 वीं वाहिनी बीओपी पथरदेवा के एएसआई  के नेतृत्व में जवानों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की संध्या जाली नोट के साथ एक को पकड़ा। बथनाहा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास बॉर्डर पिलर संख्या:- 180/68 से 08 किलोमीटर के भीतर कुल 99,800 रुपये के जाली नोट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में एसएसबी को सफलता मिली।

यह भी पढ़ेंः बिहार में फिर पक रही सियासी खिचड़ी, JDU-BJP में दिख रही दरार

- Advertisement -

एएसआई मूलराज शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति फारबिसगंज के रास्ते जाली नोटों की बड़ी खेप  लेकर आने वाला है। सूचना मिलते ही अपने जवानों के साथ  बथनाहा रेलवे क्रॉसिंग फाटक के पास चेकिंग अभियान उन्होंने चलाया। उसी दौरान दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर फारबिसगंज से बथनाहा की तरफ आ रहे थे। उन्हें रोकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल पर पीछे  बैठा व्यक्ति उतर कर अपने पास रखे पॉलिथीन बैग फेंक कर भागने लगा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति का पीछा कर उसे धर दबोचा। तब तक दूसरा व्यक्ति बाइक चालक भागने में सफल रहा।

यह भी पढ़ेंः बिहार में चुनावी तैयारी में JDU और RJD, छिड़ा पोस्टर वार

गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ एवं तलाशी करने पर उसके पास से कुल 99,800 रुपये के जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद हुई, जो बथनाहा में कहीं खपाने के इरादे से ला रहा था। नोटों की जांच कर उस व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहम्मद इमरोज़, पिता- मोहम्मद याकूब, ग्राम- हरिपुर शेख टोला, वार्ड संख्या- 06, थाना- फारबिसगंज, जिला- अररिया का निवासी बताया। साथ ही उसने यह भी बताया कि उक्त नोटों का बंडल उसने हरिपुर शेख टोला वार्ड संख्या 6 निवासी मोहम्मद अफरोज, पिता- मोहम्मद अताउल से फारबिसगंज बस स्टैंड से उसने प्राप्त किया एवं उसी की मोटरसाइकिल पर बैठकर बथनाहा आ रहा था। इसके आगे वह कोई जानकारी नहीं दे पाया।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन का नया राजनीतिक अवतार, राष्ट्रीय फलक पर उभरता चेहरा

जप्त नोटों में ₹200 के 402 नोट, ₹100 के 156 नोट और ₹50 के 76 नोट शामिल हैं, जो जाली हैं। इस गोरखधंधे के तार कई बड़े लोगों से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इस अभियान में एसआई मूलराज शर्मा, मुख्य आरक्षी अंजनी कुमार, आरक्षी सुरेश चौधरी, वीरेंद्र कुमार, अरविंद पासवान आदि एसएसबी के जवान शामिल थे। जप्त नोट एवं गिरफ्तार तस्कर की कागजी खानापूर्ति कर बथनाहा ओपी के प्रभारी को सौंप दिया गया। वहां से उसे आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः झारखंड की राजनीति में अगले कुछ दिन काफी सनसनीखेज हो सकते हैं

- Advertisement -