अपराधियों ने पुलिस के जवान से राइफल छीनी, पीछा करने पर फेंका

0
141

रांची। राजधानी रांची में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार सुबह पुलिस जवान से राइफल छीन लिया, लेकिन पीछा करने पर अपराधी झाड़ी में राइफल को फेंक कर भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में मुख्यमंत्री आवास के निकट राम मंदिर के सामने पुलिस की पीसीआर वैन-10 खड़ी थी।

इस दौरान एक युवक वैन के पास आया और कुछ पूछताछ करने लगा। पीसीआर में मौजूद एक जवान ने उसे समझाने की कोशिश की, तो वह उस जवान का राइफल छीन कर भाग गया। हालांकि, इसके बाद उसका पीछा किया गया, लेकिन वो भागने में कामयाब रहा।

- Advertisement -

इसके बाद पीसीआर जवानों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस फरार अपराधी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जवान से राइफल छिनतई की सूचना मिलते ही शहर की पुलिस सक्रिय हो गयी और पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों के धरपकड़ के लिए अभियान शुरू की गयी, जिसके बाद अपराधी ने पकड़े जाने के डर से मोरहाबादी मैदान के निकट रजिस्ट्री आॅफिस के पास राइफल को फेंक दिया और फरार हो गया।

यह भी पढ़ेंः 

बिहार की पॉलिटिक्स समझनी हो तो जान लें ये बातें

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सज-धज कर तैयार हो रही रांची

झारखंड में युवाओं कौशल विकास पर खर्च हो रहे 700 करोड़

पुलिस यह छानबीन में जुटी है कि राइफल छिनने वाले अपराधी कौन थे और छिनतई के पीछे उनका मकसद क्या था। वहीं आम लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। लोगों का कहना है कि जब पुलिसकर्मी से ही शहर में दिनदहाड़े राइफल छीन ली जाती है, तो फिर आम लोगों की सुरक्षा कैसे हो सकती है।

यह भी पढ़ेंः 

विपक्षी एकता चुनाव से पहले संभव नहीं दिखती

तीसरा फ्रंट फिलहाल संभव नहीं, चुनाव बाद बन सकती गुंजाइश

SC/ST मुद्दे पर विपक्ष को धकिया कर आगे निकल गयी भाजपा

- Advertisement -