बिहार की पूनम ने जीता मिसेज इंडिया ग्लैमरस का खिताब 

0
195

पटना। यूँ ही नहीं मिलता कोई मुकाम उन्हें पाने के लिये, चलना पड़ता है। इतना आसान नहीं होता कामयाबी का मिलना उसके लिये, किस्मत से भी लड़ना पड़ता है। हद इतनी करो कि हद की इंतेहा हो जाये, कामयाबी इस तरह मिले कि वो भी एक दास्तां बन जाये। लोगों को खूबसूरती निखारने वाली पूनम आज खुद ही खूबसूरती की मिसाल बन गयीं। मिसेज इंडिया ग्लैमरस का खिताब उन्होंने जीता है। वह बिहार की रहने वाली हैं।

26 वर्षीय पूनम पेशे से मेक अप आर्टिस्ट हैं। उनके पति का रियल एस्टेट का काम है। अपने काम को शौक के रूप में करने वाली पूनम को लोगों को सजाना बहुत पसंद है। स्वभाव से मृदुभाषी पूनम से मिलकर सब बहुत खुश होते हैं। उनके इसी मिलनसार व्यवहार ने उनके लिये एक नयी राह बनायी, जब सब उनसे फैशन के क्षेत्र में करियर बनाने को कहने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने भी अपने हुनर को पहचाना और फैशन की तरफ अपना कदम बढ़ाया।

- Advertisement -

शुरुआत में उन्हें लोगों से संवाद करने में बहुत परेशानी होती थी, जिसके लिये वह ग्लैम की डाइरेक्टर  देवंजनि के सम्पर्क आयीं। उनके मार्गदर्शन में खुद की कला को बखूबी निखारा और पूना में हो रहे मिसेज इंडिया यूनिवर्स (gold) में भाग लिया। इसमें पूनम को मिसेज इंडिया ग्लैमरस खिताब से नवाजा गया।

एक साधारण जीवन शैली से खूबसूरत परिवर्तन के लिये पूनम सारा श्रेय अपने परिवार  को देती हैं, जिन्होंने हर पल उनकी हिम्मत बनाये रखी। लगातार लक्ष्य पर केन्द्रित रखा। वह अपनी कामयाबी को इसी अंदाज में देखती हैं।

यह भी पढ़ेंः 

शिविर लगा कर होगी डेंगू मरीजों की मुफ्त जांचः मोदी

झारखंड में युवाओं कौशल विकास पर खर्च हो रहे 700 करोड़

शराबबंदी से पिछडों और दलितों के जीवन में आया बदलाव: राजीव

प्राण की बलि भले न हो, पर मानसिक बलि ले रहा ME TOO अभियान

बिहार की बेटी अनीता बनीं मिसेज इंडिया यूनिवर्स (प्लेटिनम) विजेता

- Advertisement -