झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनी फरियादियों की पीड़ा

0
195
जनता की समस्याएं सुनते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
जनता की समस्याएं सुनते झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनी फरियादियों की पीड़ा। उनके आवास पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में फरियादियों का आना जारी रहा। झारखंड की विभिन्न जगहों से फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद और दिक्कतों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। इसी क्रम में कई सामाजिक संगठन से जुड़े लोग भी आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्या बतायी।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए स्कूली छात्र-छात्राएं

बच्चों के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
बच्चों के बीच झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन

एलएमबी सिटीजन फोरम स्कूल गिद्दी से पहुंचे हुए छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्कूली बच्चों से पूरी आत्मीयता के साथ मिले। मुख्यमंत्री को स्वयं अपने बीच पाकर छात्र-छात्राएं बहुत ही उत्साहित दिखे। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। सरकार गठन के बाद से ही आम जनता के पीड़ा, परेशानी एवं दिक्कतों को सुलझाने का काम सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि मूलभूत एवं बुनियादी सुविधाओं को आपके घर-गांव तक पहुंचाएं ताकि आप सभी का जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जनहित की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचा कर आपको लाभान्वित करेगी। जनहित की सभी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना मौजूदा सरकार की प्राथमिकता है।

काश, हम झारखंड की बेटी को बचा पाते

मुख्यमंत्री ने सेंट जेवियर कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा सृष्टि (उम्र 18) की नई दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंस, अस्पताल में हुए निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सृष्टि की मौत मन को व्यथित कर गया। उसका यूं चले जाना मन को एक टीस दे गया। काश, हम झारखंड की इस बेटी को बचा पाते। हमने प्रयास किया, लेकिन यह सार्थक नहीं हो सका। मुख्यमंत्री ने सृष्टि के निधन पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

एयर एम्बुलेंस से भेजा था लीवर ट्रांसप्लांट हेतु

मुख्यमंत्री को सृष्टि के लीवर ट्रांसप्लांट करने का मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर सृष्टि को गुरुवार को एयर एम्बुलेंस से नई दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस लिवर ट्रांसप्लांट हेतु भेजा गया था। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली और केंद्र सरकार से डोनर की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। ताकि सृष्टि स्वस्थ हो सके। लेकिन इस बीच सृष्टि का निधन हो गया।

यह भी पढ़ेंः  हेमंत ने कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार कृतसंकल्पित

- Advertisement -