प्रो. वी.के. शुक्ल बी.एच.यू. के रेक्टर नियुक्त किये गये

0
348
  • हरेन्द्र शुक्ला 

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. वी.के. शुक्ल को बीएचयू का रेक्टर नियुक्त किया गया है। गत माह 26 नवम्बर को हुई कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया था। इसके बाद गुरुवार को औपचारिक रूप से इसकी घोषणा की गई। बताते चलें कि अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति के शल्य चिकित्सक प्रो. शुक्ल शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

उनके रेक्टर नियुक्त किये जाने की पुष्टि विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह ने की। श्री शुक्ल अपने क्षेत्र के

- Advertisement -

गौरतलब है कि बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ लालजी सिंह के कार्यकाल के अंतिम समय से ही रेक्टर का पद रिक्त चल रहा था। पूर्व कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के कार्यकाल में भी इस पद के लिए नियुक्ति नहीं की जा सकी थी। यही वजह थी कि जब प्रो. त्रिपाठी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से फोर्स लीव पर भेजा गया था, उस समय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी को कार्यवाहक कुलपति का प्रभार सौपा गया था।

यह भी पढ़ेंः

बिहार में ग्रेजुएट लड़कियों को अगले महीने मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये

माधुरी दीक्षित को 2019 में उम्मीदवार बना सकती है भाजपा

जयंती पर विशेषः ओशो आधुनिक युग का  विद्रोही संन्यासी

व्यवस्था यह है कि किन्हीं विशेष परिस्थितियों में कुलपति के विश्वविद्यालय से बाहर रहने की स्थिति में रेक्टर प्रो. शुक्ल विश्वविद्यालय के संचालन का कार्यभार संभालेंगे। बताते चलें कि रेक्टर के इस महत्वपूर्ण पद पर महान साहित्यकार स्व. पंडित हजारी प्रसाद द्विवेदी भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः

विदेशी निवेश लाने में भारत ने चीन को पछाड़ा: राजीव रंजन   

झारखंड में भाजपा की डगर दिख रही है मुश्किल

25% पिछड़ी जातियों का नौकरियों व दाखिलों में 97% पर कब्जा

अभी तो वेंटिलेटर से आईसीयू में आई है पोलियोग्रस्त कांग्रेस

स्मिता पाटिल अब तक अपनी अदा के कारण दर्शकों को याद हैं

- Advertisement -