भगवान बुद्ध की राह पर चलने से ही होगी विश्व में शांति

0
178

नीती ने की वैशाली में बुद्ध सम्यक संग्रहालय निर्माण कराने की घोषणा 

बिहारशरीफ/राजगीर। राजगीर के रत्नागिरि पर स्थित विश्व शांति स्तूप के 49 वें वार्षिकोत्सव समारोह में हिस्सा लेने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना के बाद वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने आए चीन, जापान सहित अन्य देशों के बौद्ध पर्यटकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की राह पर चलने से ही विश्व में शांति कायम रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर का विश्व शांति स्तूप शांति व मैत्री का प्रतीक है। भारत व जापान ने मिल कर इसे शांति की स्थापना के लिए बनवाया था। यह विश्व में शांति की मिसाल कायम करता है। महात्मा गांधी द्वारा सत्याग्रह आंदोलन विश्व में सत्य व शांति के लिए किया गया। महाभिक्षु निशिदात्सु फूजी गुरुजी ने भगवान बुद्ध के बताये गये रास्ते पर चलकर शांति के लिए स्तूप बनवाया। उन्होंने कहा कि यहीं के गृद्धकूट पर्वत पर भगवान बुद्ध ने उपदेश दिया था। फूजी गुरुजी ने यहां शांति स्तूप बनवाया था। उन्होंने कहा कि विश्वशांति स्तूप अगले वर्ष 50वां वार्षिकोत्सव मनायेगा। यह जुबली वर्ष के रूप में होगा। इस दौरान यहां विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -

अगले जुबली वर्ष मनाने के पूर्व राजगीर में नए रोपवे व नई सींढ़ी का निर्माण होगा। सभी जगहों पर एलईडी लाइट लागायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष विश्वशांति स्तूपा वार्षिकोत्सव में राष्ट्रपति को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल स्थल पर बुद्धिज्म को जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार को पहल करनी चाहिए। ऐसे तो हम पर्यटन के क्षेत्र में हर तरह का विकास कर रहे हैं। राज्य के सभी बौद्ध स्थलों को जोड़ने के लिए हम सड़क, रेलवे के अलावा हवाई अड्डे के निर्माण कार्य के लिए प्रयास जारी रखे हुए हैं, ताकि कहीं से पर्यटक आसानी से आ सकें।

उन्होने वैशाली में बुद्ध सम्यक संग्रहालय एवं विश्व संवाद केन्द्र का निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जपान में आये साईक्लोन पर संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि सीख लेने की जरूरत है कि जपान कैसे विकट परिस्थितियों में एक साथ रह कर लोगों की मदद करता है। इस मौके पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार और ग्रामीण कार्य मंत्री को विश्व शांति स्तूप के पुजारी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जापान के सीजीसी कंपनी के अध्यक्ष ए होरियूची, विश्व शांति स्तूप के पुजारी टी ओको नोगीकी बुद्ध सोसायटी की श्वेता महारथी ने डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम, एसपी आयोजन समिति के सदस्य डॉ. जर्नादन उपाध्याय मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः नीतीश ने राजगीर में बुद्ध की बन रही प्रतिमा का निर्माण कार्य देखा

- Advertisement -