टैंकर-स्कॉर्पियो की टक्कर में मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

0
353
पप्पू सिंह की फाइल फोटो
पप्पू सिंह की फाइल फोटो
  • मृत पप्पू सिंह अपने दामाद और बेटी को छोड़ने स्कॉर्पियो से गए थे
  • ओपी पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बेगूसराय

 बेगूसराय  टैंकर-स्कॉर्पियो की टक्कर में एक आदमी की मौत हो गयी। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घटना लाखो ओपी क्षेत्र में हुई। शव की पहचान हो गयी है। दुर्घटना में मारे गये व्यक्ति की पहचान स्वर्गीय महादेव सिंह के पुत्र ब्रजभूषण सिंह उर्फ पप्पू सिंह (48 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना बलिया के पास रविवार देर रात में हुई। इस हादसे में स्कॉर्पियो का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः एक संपादक ऐसा भी, जिसके लिए पद्म भूषण निरर्थक था

- Advertisement -

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार पप्पू सिंह अपने पैतृक घर लाखो से बेटी और दामाद को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से दार्जिलिंग छोड़ने के लिए बीते दिन गए थे। वहां से उनकी बेटी और दामाद दोनो गेंगटोक घूमने के लिए गए। बेटी और दामाद को स्कॉर्पियो गाड़ी से छोड़कर वह अपने ड्राइवर के साथ रविवार की रात अपने घर लाखो लौट रहे थे। इसी क्रम में बलिया के पास एक टैंकर और स्कॉर्पियो के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें पप्पू सिंह की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ेंः राजीव गांधी पर मोदी का बयान भाजपा पर कहीं भारी न पड़ जाये

इस घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची। स्कॉर्पियो में फंसे हुए पप्पू सिंह के शव को मशीन से काट कर बाहर निकाला गया। उनके शव को बेगूसराय सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है। पप्पू सिंह अपने तीन भाइयों मे बड़े थे। उनके दो  छोटे भाई हैं। पप्पू सिंह को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की शादी बड़े ही धूमधाम से लगभग 3 वर्षपहले बीडीओ लड़के से की थी। उनके दामाद वर्तमान में दलसिंहसराय प्रखंड के बीडीओ हैं।

यह भी पढ़ेंः RJD ने चुनाव प्रचार में लालू का इमोशनल कार्ड खेला, राबड़ी ने लिखा पत्र

उनका एकमात्र पुत्र बाहर रह कर पढ़ाई करता है। इस घटना की जानकारी लाखो गांव में  जंगल में आग लगने की तरह फैल गई। गांव के लोगों को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि पप्पू सिंह शायद अब इस दुनिया में  नहीं रहे। घटना की जानकारी पाकर उनकी पत्नी समेत उनके पूरे परिवार केलोगों का हाल बुरा है। पप्पू सिंह के शव को देखने के लिए उनके पैतृक आवास लाखो से लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल तक बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी।

यह भी पढ़ेंः मदर इंडिया ने राजेंद्र कुमार को एक्सिडेंटल से मशहूर हीरो बनाया 

यह भी पढ़ेंः एक स्वामी जो मेरा कभी संपादक हुआ करता था यानी माधवकांत मिश्र

- Advertisement -