मनोज ने सीमा देवी को अंधेरे कमरे में रखा था कैद, चोरी करने का था आरोप

0
359

नौकरानी का काम करती थी सीमा

जमशेदपुर: बारीडीह स्थित टिस्को क्वार्टर संख्या K- 2 निवासी टाटा स्टीलकर्मी मनोज कुमार सिंह के घर में बिरसानगर जोन नंबर- 8 की रहने वाली सीमा देवी गुरुवार की रात करीब ढाई घंटों तक बंधक बनी रही। मनोज ने उसे लाइट बंद कमरे में रखा था। महिला के पति धीरेन रवीदास व बस्तीवासी जब टाटा स्टीलकर्मी के घर पहुंचे तो उसने नौकरानी को छोड़ा। ये मामला सिदगोड़ा थाना का है।

गहनों की चोरी का था आरोप

लोगों ने वहां काफी हंगामा किया। मनोज ने नौकरानी को उसके घर से पांच लाख की गहनों की चोरी के आरोप में बंधक बना रखा था। बताया जाता है कि महिला चार साल से उसके घर पर काम कर रही थी। बंधक मुक्त होने के बाद महिला सिदगोड़ा थाना पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता ने कहा- मैं वहां से काम कर अपने घर जा रही थी।

- Advertisement -

मैंने चोरी से मना किया तो गालियां दी

“इस बीच टाटा स्टीलकर्मी ने मुझे फोन कर घर बुलाया। घर पहुंचने पर मनोज, उसकी पत्नी व बेटे ने दरवाजा बंद कर पांच लाख रुपए की गहनों की चोरी का आरोप लगाया व गहने वापस करने की बात कही। मैंने चोरी से मना किया तो वे लोग गालियां देने लगे। सभी जबरन आरोप लगाते हुए प्रताड़ित करने लगे। वहां शिव शंकर नाम का एक आदमी भी था। वह खुद को थाना प्रभारी बता रहा था।“

मनोज ने थाने में थी शिकायत

सिदगोड़ा थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि, टाटा स्टीलकर्मी ने थाने में उसके घर से चोरी होने की शिकायत की थी। उसने नौकरानी पर शक होने की बात कही थी। वह केस करना नहीं चाहता था। उसकी शिकायत पर उसके घर में सिविल ड्रेस में एक जवान नौकरानी से पूछताछ कर रहा था।

- Advertisement -