रोहतास व प. चंपारण में बड़े पैमाने पर पुलिस तबादले

0
412

सासाराम/ बेतिया रोहतास और पश्चिमी चपारण जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों के तबादले और पदस्थापन की सूचना है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक व पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के  34 पुलिस अधिकारियों का विभिन्न थानों में पदस्थापन किया है। पदस्थापित पुलिस अधिकारियों में अधिकतर दूसरे जिलों से स्थानांतरित होकर आए लोग शामिल हैं। बेतिया नगर थाना में पदस्थापित राजेश कुमार झा को सीमाई इलाके के महत्वपूर्ण सिकटा थानाध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी के अनुसार शिव सागर पुलिस अंचल के पुलिस निरीक्षक नागेश्वर यादव को सासाराम मुफस्सिल अंचल का निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक गजेंद्र प्रसाद को बिक्रमगंज अंचल का निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार को स्पीडी ट्रायल से शिवसागर अंचल पुलिस निरीक्षक, मनोज कुमार को प्रभारी स्पीडी ट्रायल के पद पर पदस्थापित किया गया है।

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक शम्भू  कुमार को अगरेर थानाध्यक्ष, महेंद्र कुमार को कछवा थानाध्यक्ष, सुभाष कुमार (दो) को संझौली थानाध्यक्ष, सुभाष कुमार (एक) को भानस ओपी थानाध्यक्ष, संजीव कुमार को बढ़हरी ओपी थानाध्यक्ष, सुधीर कुमार को सुरपुरा थानाध्यक्ष, राजीव रंजन को अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मी पासवान को अगरेर, बाल्मीकि प्रसाद को दिनारा, श्री देव प्रसाद को सुरजपुरा, नवल किशोर रजक व सरजू प्रसाद सिंह को राजपुर, जुगल किशोर राय को दरिहट, राम उदय कुमार शांडिल्य को सासाराम मुफस्सिल, महेश्वरी  राय को कोचस, शशि कुमार को बघेल, तारा नंदकुमार को अगरेर, कन्हैया लाल पासवान को दावथ, चंद्र लाल राय को सुरजपुरा, राज किशोर सिंह को राजपुर, उमेश राय को कछवा, रंभू राम को सासाराम नगर, अरुण कुमार पासवान व विजय प्रसाद यादव को डेहरी नगर, नवीन प्रसाद सिंह को सासाराम मॉडल, मुकेश कुमार को दरिहट, भगवान सिंह को कोचस, संतोष कुमार को इंद्रपुरी,  राजेश कुमार प्रसाद व विनोद कुमार सिंह को संझौली थाने में पदस्थापित किया गया है।

मनीष बने चनपटिया थानाध्यक्ष, कुंदन को इनरवा की मिली कमान

बेतिया से मिली सूचना के मुताबिक एसपी जयंत कांत ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। आठ पुलिस पदाधिकारियों को नए थानों की कमान दी गई है। हाल के दिनों में बड़े पैमाने में हुए स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों की भरपाई के लिए एसपी ने पुलिस महकमे में फेरबदल किया है। कालीबाग ओपी के तेजतर्रार ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को चनपटिया थाना की कमान दी गई है, जबकि नगर थाना में पदस्थापित लाल किशोर गुप्ता को काली बाग ओपी प्रभारी के पद पर तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेंः खौफ में जी रहे बिहारियों को नीतीश ने दिया डायल 100 का झुनझुना

नगर थाना में पदस्थापित राजेश कुमार झा को सीमाई इलाके के महत्वपूर्ण सिकटा थानाध्यक्ष बनाया गया है। इनरवा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार साठी थानाध्यक्ष बने हैं। श्रीनगर थानाध्यक्ष शाहिद अख्तर अब गोपालपुर थानाध्यक्ष के पद पर काम करेंगे। मुफस्सिल थाना में पदस्थापित शमीम अख्तर हवारी को श्रीनगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। मझौलिया के राजीव कुमार रजक को नवलपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है। शिकारपुर थाना में पदस्थापित कुंदन कुमार सिंह को इनरवा थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नए पदस्थापित जगहों पर योगदान देने को कहा है। नए साल में बेहतर और चुस्त-दुरुस्त पुलिसिंग के उद्देश्य से एसपी ने थानेदारों की तैनाती की है। पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण के बाद पुलिसिया हनक में नए तेवर आने का कयास लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः पहले लूटा, फिर मार दी 2 लोगों को गोली, एक की हो गयी मौत

यह भी पढ़ेंः अपहृत बैंक मैनेजर का शव झारखंड के तिलैया डैम से बरामद

- Advertisement -