जामताड़ा के गांव में जन चौपाल लगायी झारखंड के सीएम ने

0
144

जामताड़ा। मैं जनता और शासन के बीच दूरी पाटने आया हूं। केवल विकास नहीं, बल्कि तेजी से विकास का भरोसा दिलाने आया हूँ। किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के विकास के लिए समर्पित है हमारी सरकार। मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने बेना गांव, शहरपुरा पंचायत, जामताड़ा में आयोजित जन चौपाल को सम्बोधित करते हुए यह कहा।मुख्यमंत्री ने महिलाओं से बात करते हुए यह जाना कि नारायणपुर सहित कुछ प्रखण्डों के कुछ गावों में शौचालय का निर्माण छूट गया है। मुख्यमंत्री ने तुरंत डीसी को निर्देश दिया कि जिन गावों में शौचालय का निर्माण छूट गया है, वहाँ अभियान चला कर जल सहय्या, रानी मिस्त्री को लगा कर एक माह में शौचालय का निर्माण पूरा कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 में मात्र 18% घरों में शौचालय था। 4 साल बाद यह बढ़कर 99% हो गया। इसमें जल साहिया, रानी मिस्त्री और सखी मंडल ने सराहनीय कार्य किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घर-परिवार की धुरी है महिला। अब समाज और राज्य के विकास की धुरी भी महिलाएं ही होंगी। देश और राज्य तभी बढ़ेगा, जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी। अब तक सबने केवल भाषण ही दिया है। हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण पर ध्यान दिया है। 50 लाख की संपत्ति की रजिस्ट्री महिला के नाम पर होने पर केवल 1 ₹ रजिस्ट्री शुल्क लगेगा। राज्य की 1,20,000 महिलाओं ने इसका लाभ लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जवला योजना के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को धोने से मुक्ति दिलाने की कवायद की है। इसके तहत झारखंड राज्य सरकार आगे बढ़ कर फ्री चूल्हा और पहला रिफिल भी फ्री दे रही है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः लिट्टीपाड़ा में पेयजलापूर्ति योजना पर 217 करोड़ खर्च होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 लाख बच्चों को साल में दो ड्रेस दिए जाने हैं। अब 80 लाख स्कूली ड्रेस का निर्माण पंचायत स्तर पर होगा। पंचायत की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ही ड्रेस तैयार करेंगी।

यह भी पढ़ेंः दुमका में बनेगा मिट्टी के घरों का कांप्लेक्स, ढाई से तीन करोड़ खर्च होंगे

श्री रघुवर दास ने कहा कि 2014 में राज्य की कृषि विकास की दर -4.5 थी। 2018 के अंत में अर्थात 4 साल बाद कृषि विकास दर +14% हो गई। 18%से अधिक का विकास दर कृषि में हुआ। इसका श्रेय राज्य के किसानों को है। हमारी सरकार ने 52 किसानों को इजरायल भेजा था। जामताड़ा के भी किसान गए थे। तकनीक के ज्ञान और किसानों की क्षमता को बढ़ाने के लिए इन्हें इजरायल भेजा गया था। आने वाले दिनों में राज्य की 50 महिला और 50 पुरुष किसानों को इजरायल व फिलीपींस भेजा जाएगा। वर्षा एक एक बूंद का लाभ लेना है, प्रति बूंद फसल ज्यादा हो। यूरोप और दुबई सहित दुनिया के सभी देश में जैविक कृषि उत्पाद की मांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने उत्पाद के लिए बाजार की चिंता न करें। सरकार बाज़ार भी उपलब्ध करा रही है। खेती बाड़ी और पैदावार में भी सक्रिय बिचौलियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्येय है कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करनी है।

यह भी पढ़ेंः नगाड़ा और मांदर की थाप कभी रुकनी नहीं चाहिएः रघुवर

- Advertisement -