पाटलिपुत्रा सीट पर एक और एंट्री, उद्योगपति आरके शर्मा भी उतरे

0
341
पाटलिपुत्आरा सीट से रके शर्मा ने नामांकन किया
पाटलिपुत्आरा सीट से रके शर्मा ने नामांकन किया

पटना। पाटलिपुत्रा सीट पर एक और एंट्री, उद्योगपति आरके शर्मा भी उतरे। पाटलिपुत्रा संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उन्होंने नामांकन किया है। आरके शर्मा बिहार के मशहूर उद्योगपति हैं। नौबतपुर प्रखंड के कोपा गाँव के रहने वाले आरके शर्मा, बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से विधायक उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ चुके हैं। अब देखना ये है कि इनके एंट्री से पाटलिपुत्रा लोकसभा क्षेत्र में क्या नया समीकरण बनता है।

भूमिहार बहुल पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से देश के चर्चित उद्योगपति आरके शर्मा के नामांकन के बाद राजनीति गर्म हुई है। बिहार के 40 लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी  सरगर्मी अंतिम चरण में है। दो चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है।

- Advertisement -

बिहार की राजधानी पटना से सटे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से नौबतपुर कोपा कलां निवासी और मुंबई में चर्चित उद्योगपति आरके शर्मा ने निर्दलीय नामांकन कर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। आरके शर्मा का कहना है कि उन्हें स्थानीय लोगों ने पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने के लिए बुलाया है। पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जहां भूमिहार मतदाताओं की तादाद अच्छी खासी होने के कारण  लड़ाई रोचक होने के आसार हैं।

पाटलिपुत्रा सीट से महागठबंधन ने राजद की मीसा भारती को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव एनडीए की ओर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। कभी रामकृपाल यादव लालू प्रसाद के खास माने जाते थे। बाद में उन्होंने भाजपा के टिकट पर पाटलिपुत्रा से चुनाव जीता था।

यह भी पढ़ेंः

‘चोर मचाए शोर’ की कहावत चरितार्थ कर रही है कांग्रेसः सुमो

स्वीमिंग जानते तो सोन नदी में नहीं डूबते 3 बच्चे, हो गयी डेथ

बालू माफिया ने पिता-पुत्र की गोली मार हत्या कर दी

चुनाव खर्च बढ़ने के पीछे कुछ और कारण तो नहीं?

ELECTION खर्च दोगुना हुआ, पर वोटिंग की रफ्तार जस की तस

मोदी के कारण काशी तो कन्हैया के कारण बेगूसराय बनी है HOT

बीजेपी के लिए चुनाव बहुत ही नाजुक दौर में पहुंच चुका है

- Advertisement -