हेमंत सोरेन ने सपरिवार काशी विश्वनाथ और विंध्यवासिनी की पूजा की

0
579
हेमंत सोरेन ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा की
हेमंत सोरेन ने विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा की

रांची। हेमंत सोरेन ने दो दिनों का अपना वक्त देवी-देवताओं के पूजा-अर्चन में बिताया। शादी की सालगिरह पर कल उन्होंने विश्वनाथ की पूजा की थी। आज वे विंध्याचल पहुंचे और मां विंध्यवासिनी की आराधना की। उनके साथ पत्नी और बच्चे भी थे। हाल के दिनों में हेमंत ने कई मंदिरों में पूजा-अर्चन कर झारखंड की समृद्धि की कामना की है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काशी विश्वनाथ की पूजा की
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने काशी विश्वनाथ की पूजा की

बाबा विश्वनाथ की पूजा के बाद उन्होंने कहा था कि बाबा सभी को अपनी कृपा से सिंचित करें। बाबा विश्वनाथ का दर्शन और गंगा आरती में शामिल होकर धन्य हुआ। एक अद्भुत खुशी की अनुभूति हुई। यह सब महसूस कर अभिभूत हुआ। मैं पहले भी देवाधिदेव महादेव का दर्शन करने आता रहा हूं। यह जुड़ाव बना रहेगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि महादेव से मांगना क्या। सब उनका ही दिया हुआ है। बस उसे बेहतर ढंग से संभालना है। भगवान से आशीर्वाद के लिए याचना करने आया हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी झारखण्ड से होकर भी गुजरती है। यह गौरव की बात है। हमें हाल के वर्षों में जलवायु में हो रहे परिवर्तन से मिलकर निपटना होगा । ताकि प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन हो सके। मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा कि झारखण्ड में नई सरकार का गठन हुए चंद दिन ही हुए हैं। वहां आधिकारिक रूप से जैसे जैसे चीजें आएंगी, उसे समझते हुए कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर स्थित विंध्याचल में सपरिवार माँ विंध्यवासिनी की पूजा अर्चना की। उन्होंने मां से समस्त झारखण्ड वासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने मां विंध्यवासिनी से इसके लिए प्रार्थना की। उन्होंने झारखंडवासियों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।

मुख्यमंत्री का 9 फरवरी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री कल 1 बजे रांची से साहेबगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां उन्हें निजी कार्यक्रम में भाग लेना है। 2.35 बजे अपराह्न वे वहां पहुंच कर कालीतल्ला में झामुमो सांसद विजय हांसदा के रिसेप्शन समारोह में सम्मिलित होंगे। 3.20 बजे अपराह्न वे साहेबगंज से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। 5.10 बजे वे मुख्यमंत्री आवास, कांके रोड, राँची पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका में, शहीदों-महापुरुषों को किया नमन

- Advertisement -