बिहार में ग्रेजुएट लड़कियों को अगले महीने मिलेंगे डेढ़ लाख रुपये

0
163
सुशील कुमार मोदी ने बिहार की ऋण सीमा बढ़ाने की केन्द्र से मांग की है। मोदी ने कहा कि लाक डाउन की वजह से राजस्व संग्रह में गिरावट आयी है।
सुशील कुमार मोदी ने बिहार की ऋण सीमा बढ़ाने की केन्द्र से मांग की है। मोदी ने कहा कि लाक डाउन की वजह से राजस्व संग्रह में गिरावट आयी है।

सुशील मोदी ने कहा, लड़कियों के खाते में 25-25 हजार भेजे जाएंगे

पटना। एक दैनिक की ओर स्थानीय होटल में आयोजित ‘महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का एक सार्थक प्रयास’ नामक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए अनेक कदम उठाए हैं। लड़कियों को जहां मात्र 1 प्रतिशत साधारण ब्याज पर सरकारी खजाने से 4 लाख तक का शिक्षा ऋण दिया जा रहा है, वहीं एक लड़की के पैदा होने से लेकर स्नातक उत्तीर्ण करने तक विभिन्न चरणों में 54 हजार रुपये उसके खाते में दिया जा रहा है। अगले महीने इंटर व स्नातक उत्तीर्ण डेढ़ लाख लड़कियों को 25-25 हजार रुपये दिए जायेंगे।

श्री मोदी ने कहा कि  एनडीए की सरकार ने 2006 में पंचायत और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इस पहल से व्यापक बदलाव हुआ। मुखिया बनीं महिलाएं न केवल सभा को सम्बोधित करने लगी, बल्कि बच्चों को पढ़ाने व अपने घरों में शौचालय बनाने की भी पहल की। प्रधानमंत्री की पहल के बाद आज देश में जहां 97 प्रतिशत घरों में वहीं बिहार के 84 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण हो चुका है। गले साल मार्च तक बिहार का कोई ऐसा घर नहीं बचेगा जहां शौचालय नहीं होगा।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि 2008-09 में सरकार द्वारा वर्ग 9 में पढ़ रही डेढ़ लाख लड़कियों को साइकिल योजना के तहत 3-3 हजार रुपये दिए गए वहीं अब उनकी संख्या बढ़ कर 7.5 लाख हो गयी हैं। सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। अभी हाल में हुई पुलिस की बहाली में 50 प्रतिशत महिलाएं चयनित हुई।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी ने नीतीश की तारीफ के पुल बांधे, नमो से की तुलना

महिलाओं को देखने का नजरिया बदलें। सरस्वती, लक्ष्मी और दुर्गा को हमने शिक्षा, धन और शक्ति का प्रतीक तो मान लिया मगर महिलाओं को इनसे वंचित कर दिया। आधी आबादी के सशक्तीकरण बिना देश शक्तिशाली नहीं हो सकता।

सुशील मोदी के ट्वीट

  • लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव को लालू परिवार की बेनामी सम्पत्ति जायज लगती है, इसलिए वे जद-यू से बगावत कर राजद का साथ देने लगे। वे राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं, लेकिन गांधी परिवार को लाभ पहुंचाने वाले अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर घोटाला में 255 करोड़ रुपये की दलाली खाने के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लाने पर चुप्पी साध लेते हैं।लालू-गांधी परिवार की सम्पत्ति बचाने के लिए शरद यादव कालाधन पर प्रहार करने वाली एनडीए सरकार के खिलाफ गोलबंदी कर रहे हैं।
  • ब्रिटिश सरकार ने गोल्डन वीसा निलंबित कर विजय माल्या जैसे बड़े आर्थिक अपराधियों को करारा झटका दिया। यूपीए शासन के दौरान 70 से ज्यादा भारतीय अरबपतियों ने यह वीसा हासिल कर आर्थिक अपराध के बाद देश छोड़ने का इंतजाम कर लिया था। गोल्डेन वीसा पर रोक एनडीए सरकार की बड़ी राजनीतिक सफलता है।

यह भी पढ़ेंः बिहार में एससी-एसटी उद्यमियों को 10 लाख की सहायता

- Advertisement -