रांची के लिए Good News : जिला में कोरोना के और 11 मरीज स्वस्थ

0
207
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,175 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।
बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5,175 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 203 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं।
  • रांची जिला में एक्टिव मामलों की संख्या अब सिर्फ 28
  • 102 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 72 मरीज हुए स्वस्थ
  • मरीज पूरी तरह से स्वस्थ, न करें भेदभाव- डीसी ने कहा

रांची। रांची के Good News है। रांची जिला में कोरोना के और 11 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को 11 और कोरोना संक्रमित मरीज़ स्वस्थ हो गए हैं। रांची ज़िला में अब कोरोना के सिर्फ 28 एक्टिव केस रह गये हैं। आपको बता दें कि रांची जिले में कुल कोरोना संक्रमण के अब तक 102 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

रांची जिला में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 102 थी। डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से अब तक 72 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 102 में से 2 मरीजों की मौत हुई है। इसमें एक मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत से पहले, जबकि दूसरे मरीज की कोविड-19 जांच रिपोर्ट मौत के बाद नेगेटिव आई थी।

- Advertisement -

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची राय महिमापत रे ने मरीजों के लगातार स्वस्थ होने पर डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है। मरीजों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि ये मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सामाजिक जीवन में लोग इनसे किसी तरह का भेदभाव न करें। हम सब मिल कर रांची जिला को कोरोना संक्रमण से जल्द ही मुक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सबका सहयोग चाहिए। रांची जिला प्रशासन ने जो दिशा निर्देश जारी किए हैं, उसका पूरी तरह से पालन करें।

झारखंड में फिर मिले 8 कोरोना पाजिटिव, संख्या 211

राज्य में प्रवासी मजदूरों के आगमन के साथ ही कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को 8 नये पाजिटिव केस सामने आये हैं। इसके साथ ही अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 211 हो गयी है। शुक्रवार को मिले कोरोना पाजिटिव मामलों में गढ़वा के 4, हजारीबाग के 3 और धनबाद के 1 मरीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः राजद विधायक की नजर में बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है

- Advertisement -