कांटी में राजद के 2 नेताओं व बाढ़ में भाजपा नेता को मारी गोली 

0
187
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके में फायरिंग में जख्मी राजद नेता
मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके में फायरिंग में जख्मी राजद नेता

मुजफ्फरपुर। कांटी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने राजद के दो नेताओं को गोली मार दी। पटना के बाढ़ में भाजपा नेता को गोली मारने की वारदात हुई। जिन राजद नेताओं पर फायरिंग हुई, उनके नाम उमाशंकर प्रसाद राय और सुरेंद्र राय बताये गये हैं। दोनों कांटी के बल्हा गांव से उमेश राय की बेटी की शादी से 10:30 बजे बुलेट से लौट रहे थे।

लौटते समय अपराधियों ने शेरना पुल के समीप पीछे से गोली मार दी। इसमें सुरेंद्र राय को एक और उमा शंकर राय को पीठ में चार गोली लगी। इसके बावजूद दोनों मौके से भागने में सफल रहे और कांटी  पीएचसी पहुंचे। वहां से दोनों को बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उमाशंकर की हालत नाजुक है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः झारखंड के मुख्यमंत्री फ्लाईओवर के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया

यह भी पढ़ेंः सुरक्षा की मांग को ले नालंदा जिले के डाक्टर उतरे सड़क पर

जख्मी सुरेंद्र राय ने बताया कि उमेश राय के घर से लौटने के क्रम में वह बुलेट चला रहे थे। पीछे उमाशंकर बैठे थे। शेरना पुल के समीप गोली चलने की आवाज आयी। इस पर उमाशंकर प्रसाद राय ने कहा कि किसी ने गोली मार दी है। इसके बाद उन्होंने बुलेट की रफ़्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने उनका पीछा कर ताबड़तोड़ गोली मारी। करीब 8 से 10 राउंड गोलियां चलायीं। इधर राजद नेता को गोली मारने की सूचना पाकर कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा लग रहा है। लूटपाट नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः नालंदा के सरमेरा, परबलपुर, सिलाव व बिहारशरीफ में बनेगा स्टेडियम

यह भी पढ़ेंः जरूरत के लिए जमीन बेची, पैसे नहीं मिले तो दे दी जान

उधर पटना जिला के बाढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। बाढ़ थाना क्षेत्र के वाराणसी घाट पुलिस चौकी के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइक पर सवार 4 की संख्या में बदमाशों ने मोहम्मदपुर गांव निवासी युवा टार्जन कुमार को गोली मार दी। हालांकि, गोली युवक की जांघ में लगी और गोली आर-पार हो गयी। फिर बदमाशों ने जान मारने की नीयत से दूसरा फायर भी युवक पर किया, लेकिन गोली मिस फायर हो गयी, जिसके चलते भाजपा नेता की जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े तो अपराधी लोगों को आता देखकर वाहन छोड़कर भागने लगे। इस दौरान एक बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बाकी बदमाश दोनों बाइक को छोड़कर भाग खड़े हुए। स्थानीय आक्रोशित लोगों ने दोनों बाइक को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कचहरी इलाके के कुछ युवाओं से भाजपा नेता टार्जन की नोकझोंक हुई थी।

यह भी पढ़ेंः

बिहार में बुजुर्गों का अब बढ़ेगा सम्मान, उनकी जरुरतें भी पूरी होंगी

BJP और JDU की युगलबंदी बरकरार रहेगी, दोस्ती में दरार नहीं

- Advertisement -