शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में मंत्रियों के विभाग बंट गये

0
260
नये मंत्रियों को शपथ दिलाते राज्यपाल लाल जी टंडन
नये मंत्रियों को शपथ दिलाते राज्यपाल लाल जी टंडन

पटना। शपथ के साथ ही बिहार में मंत्रियों के विभाग बंट गये। उद्योग विभाग के मंत्री श्री श्याम रजक बनाये गये हैं। राज्यपाल ने 8 नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। राज्यपाल श्री लाल जी टंडन ने रविवार को बिहार मंत्रिपरिषद के 8 (आठ) नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ-ग्रहण-समारोह राजभवन के दरबार हाल में आज पूर्वाह्न 11.30 बजे आयोजित किया गया। बिहार राज्य के मंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में श्री नरेन्द्र नारायण यादव (स.वि.स.), श्री श्याम रजक (स.वि.स.), श्री अशोक चैधरी (स.वि.प.), श्रीमती बीमा भारती (स.वि.स.), श्री संजय कुमार झा (स.वि.प. निर्वाचित), श्री रामसेवक सिंह (स.वि.स.), श्री नीरज कुमार (स.वि.प.) एवं श्री लक्ष्मेश्वर राय (स.वि.स.) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में और 8 रत्न शामिल हुए

- Advertisement -

शपथ-ग्रहण-समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री विजय कुमार चैधरी, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति श्री मो. हारूण रशीद, बिहार के कई मंत्रिगण, विधायकगण, अन्य जन-प्रतिनिधिगण, विभिन्न आयोगों, समितियों, निकायों के अध्यक्ष, सदस्यगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नेता-कार्यकर्तागण, राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण, गणमान्य अतिथिगण आदि भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः अब खुद अपनी तकदीर सवारेंगी बिहार की महिलाएं

महामहिम राज्यपाल ने माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की सलाह पर नये मंत्रियों के बीच विभागों को भी आबंटित करने का आदेश प्रदान कर दिया है। पुराने मंत्रियों के भी विभागों में कुछ परिवर्तन हुए हैं। संबंधित मंत्रियों एवं आबंटित विभागों की सूची निम्न प्रकार हैः

श्री जय कुमार सिंह          (विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग)

श्री महेश्वर हजारी           (योजना एवं विकास विभाग)

श्री प्रमोद कुमार कला        (संस्कृति एवं युवा विभाग)

श्री बिनोद कुमार सिंह        (पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग)

श्री कृष्ण कुमार ऋषि         (पर्यटन विभाग)

श्री ब्रज किशोर बिन्द          (खान एवं भूतत्व विभाग)

श्री नरेन्द्र नारायण यादव      (लघु जल संसाधन विभाग तथा विधि विभाग)

श्री श्याम रजक                 (उद्योग विभाग)

यह भी पढ़ेंः यह वही रांची हैं, जहां एक ईसाई संत ने रामकथा लिखी

यह भी पढ़ेंः ITBP ने किया शहीद जवानों की वीर नारियों को सम्मानित

यह भी पढ़ेंः भाजपा ने नीतीश के साथ अच्छा सलूक नहीं किया

- Advertisement -