Coronavirus के लिए World Bank ने 14 बिलियन डालर दिये

0
240
कोरोना काल में ऐसी खबरें, जो भारत की ताकत का एहसास कराती हैं
कोरोना काल में ऐसी खबरें, जो भारत की ताकत का एहसास कराती हैं

दिल्ली/ पटना/ रांची। Coronavirus के लिए World Bank ने दुनिया के 65 देशों को अब तक 14 बिलियन डालर की मदद देने का एलान किया है। इसमें इंडिया को एक बिलियन मिला है इस रकम से कोरोना से जंग लड़ने में बड़ी मदद मिलेगी। भारत में अब तक 47951 टेस्ट हुए हैं, जिनमें 2331 पाजिटिव पाये गये हैं। इस बीमारी से 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच हफ्ते भर में दुनिया भर में कोरोना ने दोगुनी मौतें हो चुकी हैं।

न्यूयार्क में Coronavirus के 84046 केस अब तक आये हैं, जिनमें 2220 लोगों की मौतें हुई हैं। इसी तरह न्यूजर्सी में 22255 के केस मिले और 355 की मौत हो गयी। कैलिफोर्निया में 9907 केस के में 216 की मौत, मिशीगन में 9315 केस और मौतें 335, फ्लोरिडा में 7773 केस और 101 मौतें दर्ज की गयीं। अमेरिका के 10 राज्य ऐसे हैं, जहां पांच हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले प्रकाश में आये हैं।

- Advertisement -

बिहार में खतरा बने तबलीगी जमात के लोग

बिहार में हालांकि कोरोना मरीजों की संख्या एक बार बढ़ कर दोबारा जांच में घट गयी है, लेकिन खतरा बरकरार है। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक तबलीगी मरकज से 4597 लोग बिहार लौटे हैं। इनमें अभी तक कुछ ही लोगों की पहचान हो पायी है। जिस तरह मरकज से लौटे लोगों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, उसे देखते हुए बिहार में मरकज से लौटे अज्ञात लोग खतरे का बड़ा कारण बने हुए हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस आंकड़े को सही नहीं मानते। उन्होंने पीएम को कल बताया था कि तबलीगी जमात के 112 लोगों की सूचियां हमलोगों को प्राप्त हुई हैं, जिसमें से बिहार के 12 लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। इनमें से कई लोग बिहार के बाहर ठहरे हुए हैं। 55 लोगों को ट्रेस करने में हमलोग लगे हुए हैं, ताकि उनकी जांच कराई जा सके।

यह भी पढ़ेंः वशिष्ठ नाराय़ण सिंह पर हर बिहारी को गर्व होना चाहिए

झारखंड में कोरोना पाजिटिव का दूसरा केस मिला

इधर झारखंड में Coronavirus पाजिटिव का दूसरा मामला मिलने के बाद लाक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। रांची हिंदपीढ़ी इलाके में तबलीदी जमात से लौटी एक मलेशियाई युनती को कोरोना पाजिटिव पाया गया था। दूसरा मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ इलाके में पाया गया। वह आसनसोल में एक शादी समारोह में शामिल होकर पैदल ही घर लौटा था। उसे आज रिम्स, रांची लाया गया है। गोड्डा से भी कुछ सैंपल रांची लाया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि उनकी स्थिति कैसी है। इस बीच राज्य के एक मंत्री के बेटे के तबलीगी जमात के मरकज से लौटने के बाद पूरे परिवार को होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

यह भी पढ़ेंः कोरोना वायरस के एक दिन में 1637 केस सामने आए

नरेंद्र मोदी का संदेश, 5 अप्रैल को दीये जलाएं 

इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक बिजली बंद कर दीये जलाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारी एकजुटता का प्रतीक होगा कि हम कोरोना से लड़ने में एकजुट हैं। उन्होंने इसके लिए कुछ पैमाने भी बताये। कहा कि दीये जलायें, टार्च से रौशनी फैलायें या मोबाइल की लाइट जलायें। हां, ऐसा करते समय अपने घर में या बालकनी में ही रहें। बाहर निकल कर भीड़ न जुटायें।

यह भी पढ़ेंः दुनिया के 178 देशों में अब तक 7,86,228 मरीज कोरोना पाजिटिव

- Advertisement -