छेड़खानी से तंग हो छात्रा ने की आत्महत्या, मिस्ड काल से खुला राज

0
147

पटना। गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटक कर सुसाइट करने वाली छात्रा के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से ही युवक फरार हो गया। युवक कै नाम विकास बताया जाता है।

पुलिस के मुताबिक विकास नामक युवक छात्रा को हमेशा परेशान करता था। कोचिंग आने-जाने के दौरान कई बार उसका रास्ता रोक लेता था और अभद्र टिप्पणी करता था। इससे छात्रा काफी परेशान थी और तनाव में रहती थी। उसने हास्टल में रहने वाली दोस्तों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

- Advertisement -

छात्रा ने कई दफा विकास को समझाया भी था, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसकी हरकतें अब भी जारी थीं। इसके बाद लड़की ने विकास की हरकतों को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। तब विकास ने उसे छेड़ने का दूसरा तरीका ढूंढ़ लिया। अब विकास उसे फोन कर के परेशान करने लगा।

मंगलवार को शापिंग के बाद जब छात्रा अपने कमरे में गई तो विकास ने उसकी मोबाइल पर फोन करना शुरू कर दिया। 20 मिनट के अंदर उसने उसके मोबाइल पर 70 कॉल किये थे। लड़की ने उसका काल रिसीव नहीं किया। एक ही नंबर से 70 मिस्ड काल देख कर पुलिस ने उस नंबर के सहारे विकास का पता लगाया। माना जा रहा है कि विकास की इन हरकतों से परेशान होकर ही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस इस मामले में युवक को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई कर रही है। मामला बुद्धा कॉलोनी के राय जी पथ स्थित मनी अपॉर्टमेंट के कंपाउड में सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल का है, जहां पर मंगलवार को मेडिकल की तैयारी करने वाली छात्रा ने स्कार्फ की मदद से पंखे के हुक से लटक कर सुसाइट कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः नवादा में 10 वर्षीय बालिका से रेप, कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -