CM हेमंत सोरेन को चिकित्सकों की सलाह- लॉकडाउन की अवधि बढ़ाएं      

0
97
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।
कोरोना के मद्देनजर झारखंड सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है। सीएम हेमंत सोरेन ने इस बाबत आज बैठक की थी।

रांची। CM हेमंत सोरेन को चिकित्सकों ने सलाह दी है कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाएं, सोशल डिस्टेंस ही इस वायरस से बचाव का सशक्त माध्यम साबित हो सकता है। CM हेमंत सोरेन ने कोरोना से छिड़े महायुद्ध में है डाक्टरों की भूमिका की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद डाक्टरों का मनोबल ऊंचा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के चिकित्सकों एवं निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों के साथ आज कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उपस्थित डाक्टर
मुख्यमंत्री के साथ बैठक में उपस्थित डाक्टर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण के इस दौर में आप सभी चिकित्सक बैठक में आए, आप सभी की बड़ी भूमिका कोरोना से छिड़ी लड़ाई में है। आपका सुझाव, इस महायुद्ध में बड़ी भूमिका निभाएगा। सरकार ने संक्रमण के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत कर लिया है, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं व संसाधनों में हम कुछ पीछे हैं। लेकिन हमें मिलकर तय करना है कि कैसे सीमित संसाधनों से बेहतर परिणाम दें। संसाधन कम हैं, जबकि आत्मबल प्रचंड। मुख्यमंत्री झारखंड मंत्रालय में राज्य के ख्यातिप्राप्त चिकित्सकों व निजी अस्पताल के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे।

- Advertisement -

कालाबाजारी पर सरकार का पूर्ण ध्यान है

मुख्यमंत्री को बैठक में चिकित्सकों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य से संबंधित दवाओं के दाम बढ़ गए हैं। सरकार इस पर ध्यान दे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि इसके लिए टीम बनाकर हो रही कालाबाजारी को रोका जाएगा। आप सभी इसकी जानकारी समय-समय पर सरकार को दें, जिससे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़े फैसला ले सके।

लॉकडाउन चुनौती थी, हमने सामना किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लॉकडाउन चुनौती है, जिसका हम सामना कर रहें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लॉकडाउन का पालन पूर्णतः हो रहा है, लेकिन शहरी क्षेत्र में लोग पूरी तरह से पालन नहीं कर रहे हैं। राज्य के करीब 7 लाख लोग महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु समेत अन्य राज्यों में फंसे हैं। ऐसी स्थिति में लॉकडाउन के बाद जब फंसे हुए लोग आएंगे तो एक अलग चुनौती का सामना हमें करना होगा। फंसे हुए लोगों को वहां की राज्य सरकार भरसक मदद करने का प्रयास कर रही है। राज्य में लॉकडाउन समाप्त करने पर सरकार परिस्थितियों का आकलन कर समाप्त या जारी रखने का निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ेंः लाकडाउन से न घबराएं, झारखंड में खाद्यान्न पर्याप्त

स्वास्थ्य मंत्री का वादा- आपके सुझावों को लागू करेंगे

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य के चिकित्सकों का ग्रुप बनाकर विचारों को साझा करेंगे। वर्तमान सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। सरकार संवेदनशील है। स्वास्थ्य संसाधनों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य होगा। चिकित्सकों ने एक स्वर में कहा- लॉकडाउन को बढ़ाना ही सुरक्षा का सही उपाय है। चिकित्सकों ने सुझाव दिया कि झारखंड में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जाए। लॉकडाउन समाप्त होने से संक्रमण के फैलने की संभावना है। सोशल डिस्टेंस और मास्क का उपयोग सुरक्षा का सही उपाय है। क्योंकि हमें सीमित स्वास्थ्य संसाधनों में बेहतर कार्य करना है। डॉ अमर कुमार सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ भारती कश्यप, डॉ इकबाल, डॉ संजय कुमार जायसवाल, डॉ विजय मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ नितेश, डॉ पीएन सिंह व अन्य चिकित्सकों ने अपने सुझावों को बैठक में रखा।

यह भी पढ़ेंः हेमंत सोरेन का नया राजनीतिक अवतार, राष्ट्रीय फलक पर उभरता चेहरा

- Advertisement -