मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्डः ब्रजेश ठाकुर का सफाई कर्मी गिरफ्तार

0
233

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्ड मामले में शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने ब्रजेश ठाकुर के यहां सफाई का काम करने वाले युवक 24 वर्षीय एक गौरव कुमार मोटू को ब्रजेश ठाकुर के आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सफाई कर्मचारी गौरव को सीबीआई ने शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के चालक विजय तिवारी आदि से पूछताछ के बाद सफाई कर्मी गौरव को गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार इस मामले में पूर्व में गिरफ्तार समाज कल्याण की सहायक निदेशक रही रोजी रानी तथा ब्रजेश ठाकुर के चालक विजय तिवारी, संतोष कुमार आदि से की गई पूछताछ के बाद सीबीआई ने सफाई कर्मी गौरव को गिरफ्तार किया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालिका गृह से लापता हुई लड़कियों के शव को ठिकाने लगाने में सफाईकर्मी गौरव भी शामिल था। हालांकि सीबीआई अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीबीआई ने यह भी रहस्य नहीं खोला कि उसकी गिरफ्तारी की वजह क्या है।

- Advertisement -

ज्ञात हो की सीबीआई द्वारा रिमांड पर लेकर की गई पूछतआछ में ब्रजेश ठाकुर के चालक विजय अपने ब्यान में यह स्वीकार कर चुका है कि उसने अन्य लोगों के साथ मिल कर बालिका गृह की एक लड़की के शव को सिकंदरपुर स्थित श्मशान  में ठिकाने लगाया था। इसी कड़ी में सीबीआई ने शुक्रवार को सफाईकर्मी गौरव को  गिरफ्तार किया है। अब सीबीआई सोमवार को सफाईकर्मी गौरव को पूछताछ के लिए रिमांड पर ले सकती है।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड, मंजू वर्मा के कई ठिकानों पर CBI रेेड

मालूम हो कि पकड़े गये लोगों की निशानदेही पर दो दिन पहले ही सीबीआई ने श्मशान घाट की खुदाई कराई थी। खुदाई के दौरान मानव शरीर की कुछ हड्डियां बरामद हुई थीं। जांज के बाद ही पता चल पायेगा कि जिस लड़की के शव को ठिकाने लगाने की बात कही जा रही है, अवशेष हड्डियां क्या उसी की हैं।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांडः श्मशान की खुदाई में मिलीं हड्डियां

- Advertisement -