मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया

0
265

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात कर नया झारखंड नया भारत बनाएं

झारखण्ड : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपाध्याय जी राष्ट्र चिंतक और हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर युवा वर्ग एकात्म मानववाद से प्रेरणा ले। हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा। हमारी सरकार उनके विचारों को आत्मसात करते हुए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय के साथ विकास की राह में खड़े अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण को पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया झारखंड और नया भारत का निर्माण कर हम उनके सपने को साकार करें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

यह भी पढ़े : झारखंड में बन रहा है दुनिया का सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप

- Advertisement -

यह भी पढ़े : B.Ed कालेजों में रिक्त सीटों के लिए जल्द शुरू हो नामांकन प्रक्रिया

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह, उप महापौर रांची श्री संजीव विजयवर्गीय, हटिया विधायक श्री नवीन जायसवाल, सहित बड़ी संख्या में अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisement -