केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का जगह-जगह भव्य स्वागत

0
114
गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का भव्य स्वागत पटना के ग्रामीण इलाकों में हुआ। इससे एक बात साफ हो गयी कि गिरिराज सिंह जनता में कितने लोकप्रिय हो गये हैं। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार बिहार आये केंद्रीय मंत्री  गिरिराज सिंह का पटना ग्रामीण क्षेत्रों में बख्तियारपुर, बाढ़ ,मोकामा और हाथीदह में जगह-जगह सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः अजीम प्रेमजी को मुसलमान से अधिक भारतीय होने पर गर्व है

- Advertisement -

बताते चलें कि गिरिराज सिंह नीतीश कुमार के इफ्तार के आयोजन पर अपने ट्वीट के बाद मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। साथ ही भाजपा और जदयू की ओर से तल्ख टिप्पणियाँ सामने आ रही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा था कि जिस तरह रमजान में इफ्तार का आयोजन होता है और तस्वीरें दिखायी जाती हैं, वैसा आयोजन नवरात्र में कर के दिखायें तो बात बनेगी। इसके बाद सोशल मीडिया में उनके समर्थन में टिप्पणियां आने लगीं। नीतीश कुमार को नाम लिये कहना पड़ा कि दूसरे धर्मों के प्रति जिनके मन में आदर नहीं है, वे ही ऐसी ऊटपटांग बात कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः भारत के प्रगतिशील बुद्धिजीवियों ने राष्ट्रवाद को कमजोर किया

जदयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल न होने और बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार में सिर्फ जदयू के सदस्यों को शामिल करने से उपजी खटास पर गिरिराज ने कहा कि पार्टी इसे देखेगी। जदयू ने झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। जाहिर है कि ऐसे में दोनों पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे पर हमलावर होंगी। ऐसे में बिहार में गठबंधन कब तक जारी रहेगा, इस सवाल के जवाब में गिरिराज सिंह ने कहा कि ये तय करना पार्टी का काम है। उल्लेखनीय है कि गिरीराज सिंह के ट्वीट के बाद दोनों दलों की ओर से तल्ख प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और फिलवक्त बिहार NDA में सब कुछ ठीक नही दिख रहा है।

यह भी पढ़ेंः यह वही रांची हैं, जहां एक ईसाई संत ने रामकथा लिखी

गिरिराज सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय जा रहे थे। इसी दौरान मोकामा में भाजपा नेता शशिशंकर शर्मा, संजय कुमार, पंकज कुमार, शैलेन्द्र प्रताप, अविनाश कुमार चंदन, नीलेश कुमार पवन आदि पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गिरिराज सिंह को फूल-मालाओं तथा अंग वस्त्र पहना कर उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः अब खुद अपनी तकदीर सवारेंगी बिहार की महिलाएं

- Advertisement -