नालंदा जिले में वज्रपात से 4 की गयी जान, इनमें 3 बच्चे

0
132
आंधी से तबाही का मंजर
आंधी से तबाही का मंजर

बिहारशरीफ। नालंदा में वज्रपात से अधेड़ और 3 बच्चों की मौत हो गयी। तेज आंधी-पानी के दौरान तेज गरज के साथ गिरी आसमानी बिजली ने 4 जान ले ली। यह घटना नूरसराय के अजनौरा व शेरपुर गांव में बुधवार को हुई। स्थानीय मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि शेरपुर में कई बच्चे पास के तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल की गड़गड़ाट के साथ में वज्रपात हुआ।

इस वज्रपात से गांव के विवेक कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार, शंकर प्रसाद के 16 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार एवं सुनील कुमार के 15 वर्षीय पुत्र रौशन की मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां परिजन व ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। हालांकि घटना के बाद स्थानीय प्रतिनिधि व पुलिस उक्त गांव पहुंच गये हैं। इसी प्रकार नूरसराय के अजनौरा गांव में एक अधेड़ अर्जुन मांझी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः युवराज क्रिकेट के मैदान से विदा हुए, मगर दिल से नहीं 

ताड़ी विक्रेता को बदमाशों ने पीट-पीट कर मार डालाः इस घटना में 7 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। घटना को बदमाशों ने बेन के छोटी आंट में अंजाम दिया। यह घटना मंगलवार की देर शाम हुई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में पीड़ित परिजन ने सात नामजद व दस अज्ञात के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि ताड़ी बेचने से मना करने पर उसका ग्रामीणों के साथ झगड़ा हुआ था। इसी दौरान कई लोगों ने मिल कर उसे पीटा। इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार ने कहा- JDU धारा 370 हटाये जाने के पक्ष में नहीं

मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के करनबिगहा गांव का निवासी 60 वर्षीय किशोरी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि छोटी आंट गांव के पास एक ईंट भट्ठा है। किशोरी शाम में उसी के पास ताड़ी बेच रहे थे। आने-जाने वाले लोग इस पर एतराज जता रहे थे। सुबह में काम से जा रहे महिला-पुरुषों को परेशानी हो रही थी। कुछ ग्रामीणों ने उन्हें ताड़ी बेचने से मना किया। इससे दोनों में पक्षों में नोंकझोंक होने लगी।

यह भी पढ़ेंः झारखंड के स्वर्णकार अब पिछड़े वर्गों की सूची में शुमार होंगे

विवाद बढ़ कर मारपीट में बदल गया। दर्जनों ग्रामीणों ने मिल कर किशोरी को लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। कुछ बुद्धिजीवियों ने ग्रामीणों को समझाया और उन्हें पीटने से बचाया गया। इसी दौरान पुलिस को आता देख कर सभी लोग भाग निकले। पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गयी।

यह भी पढ़ेंः अब तक रहस्य बनी हैं पटना में कपड़ा व्यवसायी के घर 3 मौत

थाना प्रभारी पिंकी प्रसाद का ने कहा कि ताड़ी बेचने से मना करने पर झगड़ा हुआ था। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने एक आरोपित को पकड़ लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

यह भी पढ़ेंः Jharkhand के लोग बिजली संकट से परेशान हैं

यह भी पढ़ेंः सरकार की नीतियों से वितीय प्रबंधन में नंबर एक बना बिहार

यह भी पढ़ेंः बिहार के 5 शहरों में वायु गुणवत्ता जांच केंद्र खोले जायेंगेः सुमो

- Advertisement -