नालंदा में हथियार व लूट के रुपये समेत 3 डकैत चढ़े पुलिस के हत्थे

0
140
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।

बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस ने हथियारों व लूटे गये नकद रुपयों के साथ तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टे, लूटे गये 18 हजार रुपए, आभूषण बरामद किया है। डकैतों ने समाहरणालय के रिटायर कर्मी शशिभूषण कुमार के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 29 दिसम्बर की रात लहेरी थाना क्षेत्र के न्यू नालंदा कॉलोनी स्थित रिटायर समाहरणालय कर्मी शशिभूषण कुमार के घर हथियारों से लैश डकैतों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि डकैत रात्रि में खिड़की के सहारे घर में घुस गये और हथियार के बल पर नगद समेत लाखों की सम्पति लूट कर फरार हो गये। इस संबंध में पीड़ित कर्मी ने लहेरी थाने में अज्ञात डकैतों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

- Advertisement -

इस घटना के बाद डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अपराधकर्मी विकास कुमार, जो नालंदा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था, को गिरफ्तार किया। डेरा की तलाशी के क्रम में विकास के कमरे से लूटे गये 18 हजार रुपए और आभूषण का डब्बा बरामद किये गये।

पकड़े गये अपराधी की निशानदेही पर घटना में शामिल शंभुनाथ सिंह के पुत्र आदित्य राज को गिरफ्तार किया गया। वह अपने सहयोगी लुटेरों के साथ गांधीनगर में किराये पर रह रहा था। शेष दो अपराधकर्मी चंदन कुमार उर्फ मुखिया एवं सूरज कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः नवादा में पोतों संग बेटे पर बाप के अपहरण का आरोप

एसपी ने बताया कि आदित्य राज के कमरे से तीन देशी कट्टे, छह जिंदा कारतूस, एक गोली का खोखा व अन्य सामान बरामद किये गये। छापेमारी में लहेरी थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, सहायक दारोगा चंदन कुमार, जितेन्द्र कुमार, अख्तर हुसैन सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। उन्होंने बताया कि दीपनगर के महानंदपुर के पास झगड़े को सुलझाने गये दीपनगर के दारोगा अखिलेश कुमार सिंह को गोली मारने के आरोपी स्थानीय विजवनपर निवासी शिव यादव के पुत्र देवीलाल यादव, शिवनगर के सुनील प्रसाद के पुत्र अंटू कुमार, महानंदपुर गांव के किशोरी पासवान के पुत्र रूपेश कुमार एवं इसी गांव के हजारी पासवान को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के संबंध में पुलिस ने 10 नामजद एवं 14 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दीपनगर थाने में दर्ज की गई थी। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ेंः पहले लूटा, फिर मार दी 2 लोगों को गोली, एक की हो गयी मौत

- Advertisement -