TODAY- बेगूसराय सिविल कोर्ट परिसर में तीन बदमाश गिरफ्तार

0
386
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।

बेगूसराय (नन्द किशोर सिंह)। जिला जज कोर्ट परिसर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से आए तीन बदमाशों को पुलिस ने लोडेड हथियार के साथ सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी आदित्य कुमार को यह गुप्त सूचना मिली थी कि 5 की संख्या में हथियारबंद बदमाश कोर्ट कैंपस में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं।

एसपी के नेतृत्व में शीघ्र एक पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व एएसपी अभियान अमृतेश कुमार कर रहे थे। टीम में नगर थाना अध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्र, टाउन थाना के दरोगा अरविंद कुमार, रतन ओपी के अध्यक्ष राजीव कुमार और चीता पुलिस बल के जवानों ने सिविल कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर लगभग 2:00 बजे दिन में तीन शातिर बदमाशों को दो पिस्टल,एक कट्टा और 13 जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। दो अन्य बदमाश पुलिस की भनक मिलते ही कोर्ट परिसर से भागने में सफल रहे।

- Advertisement -

तीनों पकड़े गए शातिर बदमाशों में बेगूसराय नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर गांव निवासी राम रेखा सिंह के पुत्र केशव कुमार, दूसरा मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी, आकाशपुर गांव निवासी राम प्रकाश सिंह के पुत्र विवेक कुमार उर्फ बटोही तथा तीसरा रतनपुर ओपी थाना क्षेत्र के पिपरा रतनपुर गांव निवासी अमर शंकर सिंह के पुत्र शुभम कुमार का नाम बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश किसी की हत्या करने की नीयत से शायद कोर्ट परिसर में आए थे।

बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कोर्ट परिसर में काफी अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पकड़ाये बदमाश किसी बड़े अपराधी गैंग के बताए जा रहे हैं। पुलिस पकड़ाए तीनों बदमाशों से सघन पूछताछ कर रही है। टाउन थाना अध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्र ने बताया कि दो अन्य बदमाश कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। उनके नामों का खुलासा पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ के दौरान कर दिया है। अब उन दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी शीघ्र पुलिस कर लेगी।

फतुहा वारूणी मेला में असमाजिक तत्वों ने मचाया उत्पातः पटना जिले के फतुहा में लगे पौराणिक एवं ऐतिहासिक वारूणी मेले में सोमवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। लड़कियों को देखकर मनचलों ने फब्तियां कसीम। जबरन बिना टिकट के  झूला घर में घुस कुछ लड़कों ने झूला कर्मचारियों के साथ हाथापाई की तथा  पास ही रखे रोड़े और गिट्टी भी फेंके गये। घटना के समय शहर में विद्युत आपूर्ति बाधित थी। जिससे असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने मेला में हंगामा कर रहे दर्जनों मनचलों की जमकर पिटाई की और तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। इस संबध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष नंद जी प्रसाद ने बताया कि मेले में प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है। उसके बाबजूद कुछ मनचलों ने शरारत की।  इधर मेला समिति के अध्यक्ष विनय भूषण गुप्ता और संयोजक आशीष पटेल उर्फ डिंपल ने प्रशासन द्वारा मेले में दी गयी सुरक्षा पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इस वर्ष मेले की रौनक में चार चांद लग गया है, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा किया, जिनसे प्रशासन सख्ती से निपटेगा। वही डिम्पल पटेल ने बताया कि मंगलवार को मेला क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहेगा। प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि मेला में शांति भंग करने वालो असामाजिक तत्वों पर स्वयंसेवक भी नजर रखेंगे।

बल्ब फैक्ट्री में असामाजिक तत्वों ने लगाई आगः पटना जिला के दानापुर थाना के इमली तल में असामाजिक तत्वों ने सोमवार की देर शाम बल्ब फैक्टरी में आग लगा दी। अगलगी में हजारों की सम्पति जलकर राख हो गयी। मौके पर एएसपी मनोज तिवारी व थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने पहुँचकर मामले की छानबीन की। फैक्ट्री मुकेश कुमार की है। मुकेश की मां ने बताया कि 14 सितंबर की शाम बेटे मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। घटना के दस दिनों बाद आज बल्ब फैक्टरी को खोला गया था। जब फैक्टरी बंद करने के कुछ देर बाद धुंआ निकलने लगा, आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फैक्टरी में लगे सीसीटीवी की जांच हो रही है।

यह भी पढ़ेंः पवन सिंह की हिरोइन सेक्‍स रैकेट मामले में  हुईं बाइज्जत बरी

- Advertisement -