ढाई माह पहले बच्चे को मारा था थप्पड़, सोमवार को हो गयी मौत

0
149
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
एनकाउंटर में कल कोलकाता के न्यू टाउन में मारे गये दो बदमाशों का आतंकी कनेक्शन उजागर हुआ है। बरामद बैग पर पाकिस्तान का पता लिखा है।
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के कुईयां गांव की है घटना
  • गांव के ही आदमी ने बच्चे को जड़ा था थप्पड़
  • पोस्टमार्टम करा मामले की छानबीन में पुलिस

आरा। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के कुईयां गांव में काफी दिनों से बीमार चल रहे एक बच्चे की सोमवार को मौत हो गयी। मृत बच्चा कुईयां गांव निवासी बच्चा लाल ततवां का 8 वर्षीय पुत्र अभिषेक उर्फ विषेख है। उसे ढाई माह पहले गांव के ही एक आदमी ने थप्पड़ जड़ा था। उसके शोर मचाने से नाराज होकर उसने आदमी ने ऐसा किया था। तभी से ही वह बीमार चल रहा था।

बच्चे की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बच्चे के पिता पिता बच्चा लाल ततवां ने बताया कि करीब ढाई माह पूर्व अमरूद तोड़ने के लिए कुछ बच्चे मूंजी महतो के अहाते में ईंट फेंक रहे थे और शोर मचा रहे थे। पहले तो मूंजी ने डांट-फटकार की, तो सभी भाग गये। बाद में कुछ बच्चे फिर से शोर मचाने लगे। इसके  बाद मूंजी ने उसके बेटे को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः इधर डीजीपी गरज रहे थे, उधर बदमाश गोलियां बरसा रहे थे

उसके अगले दिन ही उसका बेटा उल्टी करने लगा। उसे बुखार हो गया। उसके बाद आरा व पटना में इलाज कराया गया। इलाज के बाद भी वह ठीक नहीं हो सका। इसके बाद वह बच्चे को लेकर घर आ गया। इस बीच सोमवार की शाम करीब चार बजे उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ेंः नये डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय ने कहा, बिहार में कानून का राज कायम रहेगा

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस की मानें तो पहली नजर में बीमारी से मौत का मामला लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। वहीं बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। उसकी मां बेबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। बच्चा लाल ततवा के तीन पुत्रो में अभिषेक दूसरे नंबर फर था। बडा पुत्र मनीष कुमार व छोटा विशाल है। एक पुत्री भी है।

- Advertisement -